फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Players of Government Jubilee and MP Inter College dominated

Gorakhpur News: राजकीय जुबिली और एमपी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Sat, 13 Sep 2025 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Players of Government Jubilee and MP Inter College dominated
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेहरू इंटर कॉलेज बिछिया द्वारा आयोजित महानगर कुश्ती प्रतियोगिता मे
माध्यमिक विद्यालयी महानगर तहसील स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन



गोरखपुर। शुक्रवार को नेहरू इंटर कॉलेज बिछिया के संयोजन में माध्यमिक विद्यालयी महानगर तहसील स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय क्रीड़ांगन के कुश्ती हॉल किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।



अंडर-19 बालक वर्ग फ्री स्टाइल 57 किलो भारवर्ग में जुबिली के इरशाद ने मारवाड़ इंटर कॉलेज के कृष्णा सिंह को पटकनी देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 61 किलो में महावीर छपरा के बिट्टू निषाद विजेता बने। 65 किलो भार वर्ग में नेहरू इंटर कॉलेज के कृष्ण मोहन शर्मा, 79 किलो में एमपी के आयुष यादव, 92 किलो में मदन मोहन मालवीय स्कूल के अतुल पाल और 97 किलो भार वर्ग में जुबिली कॉलेज के सत्यम पाल विजेता बने। अंडर-19 बालक वर्ग ग्रीको रोमन के 55 किलो भार में वंशराज इंटर कॉलेज के सौरव यादव, 63 किलो में वंशराज इंटर कॉलेज के ही विनीत यादव और 77 किलो में एमजी इंटर कॉलेज के सूर्य प्रताप यादव अव्वल रहे।
विज्ञापन




फ्री स्टाइल अंडर-17 में बालक वर्ग के 45 किलो वर्ग में महावीर छपरा के रोशन चौहान, 48 किलो में जुबिली कॉलेज के समीर निषाद, 51 किलो में महावीर छपरा के अरबाज, 55 किलो में जुबिली कॉलेज के आदित्य यादव, 60 किलो में वंशराज इंटर कॉलेज के अनुज यादव, 65 किलो में मदन मोहन मालवीय के श्लोक यादव, 71 किलो में एमजी इंटर कॉलेज के सत्यम यादव, 80 किलो में जुबिली के विवेक चौहान, 110 किलो वजन में एमजी इंटर कॉलेज के आदित्य यादव विजेता बने। अंडर-17 बालक ग्रीको रोमन स्टाइल के 45 किलो में एमपी के रौनक राय, 48 किलो में एमपी के शुभम, 51 किलो में एमपी के शिवानंद, 55 किलो में वंशराज स्कूल के आशीष यादव, 60 किलो में जुबिली के सत्यम यादव और 71 किलो में मदन मोहन मालवीय स्कूल के अमन यादव ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंडर-14 वर्ष बालक वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती में 35 किलो वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौवापार के पवन, 38 किलो में एमजी इंटर कॉलेज के रौनक यादव, 41 किलो में मारवाड़ कॉलेज के निक्कू यादव, 44 किलो में एमपी इंटर कॉलेज के अनुज यादव, 48 किलो में एमपी के ही विक्की यादव, 52 किलो में एमपी के पवन, 57 किलो में नेहरू इंटर कॉलेज के सुनील साहनी और 68 किलो में एमजी इंटर कॉलेज के निखिलेश यादव अव्वल रहे।




अंडर-19 वर्ष बालिका वर्ग के 50 किलो भार वर्ग में एडी की रेशमा खातून, 53 किलो में मदन मोहन मालवीय की शिखा शर्मा और 55 किलो में एमपी गर्ल्स इंटर कॉलेज की श्रुति यादव विजयी रहीं। अंडर-17 फ्री स्टाइल बालिका वर्ग में राजकीय एडी कन्या विद्यालय की केवल एक छात्रा जान्ह्वी यादव ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 फ्री स्टाइल बालिका वर्ग के 39 किलो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौवापार की अनन्या यादव और 42 किलो वजन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौवापार की ही रीना ने विजेता बनीं।



इस अवसर पर कुश कुमार सिंह, अरुणेंद्र राय, आशुतोष राय, जितेंद्र नाथ, दिवाकर गुप्त, रामकृपाल सिंह, रविंदर सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed