फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Patient mafia and its henchmen created ruckus in jail, seven prisoners sent to another jail

Gorakhpur News: मरीज माफिया व उसके गुर्गों ने जेल में किया बवाल, सात बंदी भेजे गए दूसरी जेल

Fri, 25 Oct 2024 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Patient mafia and its henchmen created ruckus in jail, seven prisoners sent to another jail
गोरखपुर। रंगदारी के लिए तारामंडल स्थित एक हॉस्पिटल में तोड़फोड़ व कर्मचारियों से मारपीट करने वाले मरीज माफिया जेल में भी बवाल काट रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिन में वर्चस्व की जंग में गैंगस्टर एक्ट में बंद सूरज सिंह, विकास मणि और विकास सिंह ने जेल में अन्य बदियों के साथ बवाल कर दिया। हालांकि माहौल ज्यादा बिगड़ने से पहले जेल प्रशासन ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद बवाल में शामिल सात बंदियों को दूसरी जेलों में रवाना कर दिया।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने बताया कि जेल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सात बंदियों का दूसरी जेल भेजा गया है। इसमें विकास मणि त्रिपाठी और गोविंद यादव को संतकबीरनगर, सूरज सिंह को देवरिया, विशाल सिंह व सिद्धार्थ सिंह को महराजगंज, दीपक सिंह को मऊ, शिव निषाद को आजमगढ़ जेल भेजा गया है। विकास मणि, सूरज सिंह और विशाल सिंह गैंगस्टर एक्ट में बंद हैं।
विज्ञापन

चार अक्तूबर को जेल गए आरोपी
रामगढ़ताल थाने में 20 सितंबर को बेलघाट के सोपाईघाट के रहने वाले मरीज माफिया गिरोह के सरगना सूरज सिंह, उसके साथी सिकरीगंज के गाईबेला के रहने वाले राहुल शर्मा, हरिहरपुर के विशाल सिंह, खजनी के कटघर गांव के विनय यादव, कजाकपुर के दीपू उपाध्याय और कोतवाली के मेवातीपुर के रहने वाले विकास मणि पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद चार अक्तूबर को आरोपी जेल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग कर फैलाई थी सनसनी
मरीज माफिया गिरोह के बदमाशों ने दो वर्ष पहले डीआइजी बंगले के पास फायरिंग कर सनसनी फैलाई थी। 11 मई 2023 को तारामंडल के शानवी हास्पिटल में बदमाशों ने रंगदारी न मिलने पर तोड़फोड़ व हंगामा किया था।
-------------
जेल में कुछ बंदियों के बीच गुटबाजी को लेकर कहासुनी हुई। तत्काल बंदी रक्षकों ने पहुंचकर उन्हें अलग किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सात बंदियों को दूसरी जेलों में भेजा गया है।

दिलीप कुमार पांडेय, जेल अधीक्षक
-----------
वर्ष 2019 में जेल में हुआ था बड़ा बवाल
वर्ष 2019 में गोरखपुर की जेल में बंदियों के बीच बड़ा बवाल हुआ था। बंदियो ने डिप्टी जेलर व पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया था। जेल परिसर में खड़ी गाड़ी में आग लगा दी गई थी। इस मामले में तब 271 बंदियों के खिलाफ जेल प्रशासन ने शाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जेल प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से हालात को संभाला था। मामले की जांच में यह बात सामने आई कि कोईल यादव उर्फ दयाशंकर के उकसाने पर बंदियों ने एकजुट होकर डिप्टी जेलर एवं बंदी रक्षकों पर हमला किया था। इसके बाद प्रशासन ने कोईल यादव को बुलंदशहर जेल स्थानांतरित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed