फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: MMMUT: Open gyms will open at four places in the campus

एमएमएमयूटी : परिसर में में चार जगहों पर खुलेंगे ओपन जिम

Mon, 14 Oct 2024 05:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 14 Oct 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: MMMUT: Open gyms will open at four places in the campus
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में चार जगहों पर ओपन जिम खोले जाएंगे। इस पर विश्वविद्यालय कुल 15 लाख रुपये खर्च करेगा। विश्वविद्यालय के स्टेडियम और गर्ल्स हॉस्टल के बीच में 7.73 लाख की लागत से एक-एक ओपन जिम तत्काल खुलेंगे। अन्य दो ओपन जिम कुछ समय बाद खोले जाने की योजना है।
विज्ञापन


एमएमएमयूटी में लंबे समय से ओपन जिम की मांग की जा रही थी। खुले में जिम होने से किसी भी समय छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठा सकेंगे। छात्रों के लिए ओपन जिम स्टेडियम में गेट के पास तो छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल के बीच में खुलेगा। दो ओपन जिम तत्काल खोले जाने के लिए एसेसरीज आ गई है। इसके इंस्टाॅलेशन की प्रक्रिया चल रही है। बाद में एक ओपन जिम शिक्षक आवासों की तरफ और एक जिम पब्लिक के लिए खोले जाएंगे।
विज्ञापन


सीएसए के चेयरमैन प्रो. बीके पांडेय ने बताया कि ओपन जिम में पेंडुलम एपारटस, एयर वॉकर, सिटअप बोर्ड, डबल ट्विस्टर, पैर्लल बार्स, लेग प्रेस, हॉर्स राइडर, सोल्जर एक्सरसाइज व्हील, एयर स्ट्राइडर, क्रॉस ट्रेनर आदि उपकरण लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
चार ओपन जिम खुलने हैँ। इनमें दो ओपन जिम की एसेसरीज आ गई हैं। जल्द ही इन्हें शुरू कर दिया जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं को एक्सरसाइज में सुविधा होगी।
प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed