फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Literature, art and journalism will be discussed in Shabd Samvad from today.

Gorakhpur News: शब्द संवाद में आज से हाेगी साहित्य, कला व पत्रकारिता पर चर्चा

Sat, 21 Dec 2024 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Literature, art and journalism will be discussed in Shabd Samvad from today.
गोरखपुर। शहर के एक होटल में शनिवार और रविवार को साहित्य सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल के दो दिवसीय शब्द संवाद कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष पद्मश्री प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी करेंगे। इस सत्र में बतौर विशिष्ट वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार असगर वजाहत, डॉ. सूर्यबाला एवं शिवमूर्ति शामिल होंगे।
विज्ञापन


गोरखपुर लिटरेरी फेस्ट के अध्यक्ष अनुपम सहाय ने बताया कि आयोजन में फिल्म निर्माता सुभाष घई भी शामिल होने वाले थे लेकिन अस्वस्थ होने के कारण वह नहीं आ सकेंगे। साहित्यिक सत्र में रचनाकार व लेखक मनीषा कुलश्रेष्ठ, प्रभात रंजन व देवेंद्र आर्य अपने विचार साझा करेंगे। चौथे सत्र में आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर व चीफ इमाम डॉ. उमेर अहमद इलियासी ''''धर्म, सत्ता व समाज'''' के ताने-बाने पर चर्चा करेंगे। महिला राजनीति को समर्पित पहले दिन के पांचवे सत्र में युवा महिला राजनीतिज्ञ महुआ मांझी, डॉ. रागिनी सोनकर व शांभवी चौधरी नए मोड़ नए मुकाम पर अपने विचार साझा करेंगी।
विज्ञापन

शाम को आयोजित मीडिया विषयक छठे सत्र में प्रसिद्ध टीवी पत्रकार व एंकर सौरव शर्मा व राशिद किदवई मीडिया की साख पर उठते सवालों के जवाब तलाशेंगे। शाम को शब्द संगीत का सत्र आदित्य राजन व समूह द्वारा हिंदी कविताओं की संगीतमय प्रस्तुति से गुलज़ार होगा। लिटरेरी फेस्ट के पहले दिन का अंतिम सत्र सोशल इनक्लूजन की नौटंकी शैली की रंगमंचीय प्रस्तुति हरिश्चंद्र तारामती के साथ पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed