फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: GDA takes big action in flood affected submerged area, many illegal constructions demolished

Gorakhpur News: बाढ़ प्रभावित डूब क्षेत्र में जीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण ध्वस्त

Sat, 30 Aug 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: GDA takes big action in flood affected submerged area, many illegal constructions demolished
डूब क्षेत्र में चला बुलडोजर।
राप्ती नदी के किनारे मंझरिया गांव में जीडीए ने की कार्रवाई
विज्ञापन


गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शुक्रवार को उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के आदेश पर मंझरिया गांव में बाढ़ प्रभावित डूब क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। साथ ही दोबारा डूब क्षेत्र में निर्माण न करने की चेतावनी दी।
प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम, क्षेत्रीय पुलिस बल और अधिकारियों ने मिलकर ग्राम मंझरिया (थाना तिवारीपुर) में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। प्रभारी मुख्य अभियंता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सबसे पहले अरविंद यादव की तरफ से करीब एक एकड़ भूमि पर बनाई गई बाउंड्रीवाॅल तोड़ी गई। इसके बाद लगभग दो एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग को खत्म किया गया, जिसमें ईंटों से किए गए डिमार्केशन को ध्वस्त कर दिया गया। टीम ने आगे बढ़ते हुए करीब 700 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी एक अन्य बाउंड्रीवाॅल को भी जमींदोज कर दिया। सभी निर्माण महायोजना 2031 में चिह्नित डूब क्षेत्र के अंतर्गत पाए गए थे, जहां किसी भी प्रकार का स्थायी निर्माण प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि डूब क्षेत्र में किए गए सभी अवैध निर्माणों और प्लॉटिंग के खिलाफ उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान में सहायक अभियंता अनिल सिंह, संजीव तिवारी, ज्योति राय, अवर अभियंता रोहित कुमार, धर्मेंद्र गौड़, प्रभात कुमार और राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed