{"_id":"6887d70bbac28293b60fac87","slug":"gorakhpur-news-gda-bulldozer-will-be-used-on-13-illegal-plots-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1018875-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए : 13 अवैध प्लॉटिंग पर चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए : 13 अवैध प्लॉटिंग पर चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने 13 स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करने की तैयारी पूरी कर ली है। सात दिनों में इसे ध्वस्त कर दिया जाएगा। सोमवार को जीडीए सचिव पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में वाद अनुभाग की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
जीडीए सचिव ने लंबित मामलों की सुनवाई में भी तेजी लाकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सचिव ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि जिन फाइलों में ध्वस्तीकरण का आदेश नहीं पारित किया गया है, उनमें सुनवाई का समुचित अवसर प्रदान करते हुए पीठासीन अधिकारी से जल्द आदेश पारित कराया जाए। बैठक में तय किया गया कि अवैध रूप से प्लाटिंग कर विकसित की जा रही इन कॉलोनियों पर सख्त कदम उठाते हुए एक सप्ताह के भीतर बुलडोजर चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिन कॉलोनी संचालकों ने प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया है, उन्हें हर हाल में नियमों के दायरे में लाना होगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्लाट को खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वह नियमानुसार स्वीकृत है या नहीं। अधिक जानकारी के लिए जीडीए कार्यालय अथवा वेबसाइट से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।