{"_id":"6653c8826876e2bd920d1c75","slug":"gorakhpur-news-first-year-classes-will-start-in-ddu-gorakhpur-university-in-july-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-571015-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में जुलाई में शुरू हो जाएंगी प्रथम वर्ष की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में जुलाई में शुरू हो जाएंगी प्रथम वर्ष की कक्षाएं
Mon, 27 May 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 27 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
सत्र नियमित करने की तैयारी, 16 जुलाई से नए छात्रों की भी कक्षाएं शुरू करने की योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में इस बार स्नातक-परास्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं जुलाई से शुरू करने की योजना है। विश्वविद्यालय प्रशासन सत्र को हर हाल में नियमित करना चाहता है। कोशिश है कि सत्र 2024-25 में 16 जुलाई के आस-पास अन्य पुराने विद्यार्थियों के साथ ही नव प्रवेशित विद्यार्थियों की कक्षाएं भी शुरू हो जाएं।
विश्वविद्यालय में इस बार जुलाई के पहले हफ्ते में ही प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जएगी। इसके तत्काल बाद कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। प्रवेश के लिए आठ जून तक स्नातक व परास्नातक सत्र 2024-25 और शोध पात्रता परीक्षा-2023-24 के लिए पंजीकरण की तिथि तय की गई है। जो अभ्यर्थी पंजीकरण कराए होंगे, उन्हें 10 जून तक फॉर्म सबमिट करना होगा। जून के तीसरे हफ्ते में प्रवेश परीक्षा की तैयारी है। अंतिम हफ्ते में परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि नव प्रवेशित विद्यार्थियों का कोर्स परीक्षा से पहले पूरा हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था को समयबद्ध किया जा रहा है। कोशिश है कि सत्र 2024-25 में जुलाई महीने में ही यूजी-पीजी प्रथम सेमेस्टर कक्षाएं भी शुरू हो जाएं।