फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Female dancer's partner in orchestra murdered by slitting her neck

Gorakhpur News: कमरे के भीतर मिला युवक शव, पुलिस कर रही आर्केस्ट्रा की दो महिला डांसरों से पूछताछ- जानें क्यों

Mon, 19 Aug 2024 10:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पादरी बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी, पादरी बाजार Updated Mon, 19 Aug 2024 10:41 AM IST
सार

गोरखपुर स्थित शाहपुर इलाके के पादरी बाजार स्थित जंगल मातादीन में रविवार को एक मकान के परिसर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गर्दन रेतकर हत्या के बाद शव को परिसर में फेंकने का अंदेशा है। शव के पास एक स्कूटी और खुरपी मिली है। पुलिस उसी मकान में किराएदार आर्केस्ट्रा की दो महिला डांसरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक अक्सर महिला डांसरों के पास आता-जाता था।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Female dancer's partner in orchestra murdered by slitting her neck
युवक का शव, पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर स्थित शाहपुर इलाके के पादरी बाजार स्थित जंगल मातादीन में रविवार को एक मकान के परिसर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गर्दन रेतकर हत्या के बाद शव को परिसर में फेंकने का अंदेशा है। शव के पास एक स्कूटी और खुरपी मिली है। पुलिस उसी मकान में किराएदार आर्केस्ट्रा की दो महिला डांसरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक अक्सर महिला डांसरों के पास आता-जाता था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

In Gorakhpur, Female dancer's partner in orchestra murdered by slitting her neck
इसी बंद ताले के भीतर कुछ लोग किराए पर भी रहते थे - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार जंगल मातादीन स्थित मलिन बस्ती में सालिम प्रसाद का मकान है। वह परिवार के साथ सिक्किम में रहते हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पहले एक महिला ने मकान किराए पर लिया। वह आर्केस्ट्रा में डांसर है।

उसके साथ अन्य महिला डांसर भी रहती हैं। लोगों का आरोप है कि इन महिलाओं के पास कई तरह के लोग आते-जाते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार रात 28 वर्षीय अमित नाम का युवक उनसे मिलने गया था। रविवार सुबह उसका शव मकान के परिसर में पेड़ के नीचे मिलने से हड़कंप मच गया।

मोहल्ले की एक महिला गेट खोलकर फूल तोड़ने गई तो उसने सबसे पहले शव देखा। पेड़ के नीचे चद्दर पर शव पड़ा था। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए और शाहपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
 

In Gorakhpur, Female dancer's partner in orchestra murdered by slitting her neck
घटनास्थल पर मिली स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
शव के पास से एक खुरपी और स्कूटी भी बरामद की गई। स्कूटी किसकी है, इसकी जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर शाहपुर जयंत सिंह ने बताया कि युवक को अमित के नाम से सभी लोग जानते थे, लेकिन वह कहां का रहने वाला है, यह किसी को पता नहीं है।

महिला डांसरों से पूछताछ में पता चला है कि वह उन्हें स्टेशन पर मिला था। आर्केस्ट्रा में आने-जाने के साथ ही घरेलू काम के लिए भी वे उसका इस्तेमाल करती थीं।

घटना के बाद मकान में ताला लगा डांसर फरार
युवक की हत्या के बाद महिला डांसर मकान के शटर पर ताला लगाकर फरार हो गईं। हालांकि वे मुख्य गेट को खुला छोड़ गई थीं। घटना की सूचना पर सुबह पुलिस पहुंची तो उनकी तलाश शुरू की। पुलिस ने उनको कुछ ही घंटों में खोज निकाला। अब उनसे पूछताछ की जा रही है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कियुवक कहां का रहने वाला है, यह अभी पता नहीं चल पाया है। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सामने आएगी। जिन महिलाओं से मिलने गया था, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed