फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fed up with domestic dispute, a woman jumped in front of a train with two children, all three died

Gorakhpur News: गृह कलह से तंग आकर महिला दो बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदी, तीनों की मौत

Tue, 11 Feb 2025 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fed up with domestic dispute, a woman jumped in front of a train with two children, all three died
चिलुआताल इलाके के मानीराम रेलवे पुल के पास बच्चों के साथ कूदी महिला
विज्ञापन

हैदराबाद में रहकर कमाता है पति, सास-ससुर के साथ बच्चों को लेकर रहती थी महिला
जगतबेला (गोरखपुर)। चिलुआताल क्षेत्र में मानीराम रेलवे पुल के पास सोमवार शाम को एक महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की जांच में मौत की वजह गृह कलह बताई जा रही है। सास-ससुर के साथ महिला बच्चों को लेकर रहती थी। उसका पति हैदराबाद में रहकर कारपेंटर का काम करता है।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके के डोहरिया बाजार के डब्लू की पत्नी पूजा (35) सोमवार शाम को आठ साल के अमन और पांच साल की बेटी राधा को लेकर घर से निकली। इसके बाद मानीराम रेलवे पुल के पास शाम को 05:22 बजे गोंडा-गोरखपुर डेमू ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन चालक ने मानीराम के स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर चिलुआताल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

महिला की पहचान होने के बाद उसके घरवालों को सूचना दी गई। पूजा अपनी सास बुटका देवी और ससुर नरायन के साथ बच्चों को लेकर रहती थी। हैदराबाद में रहने वाले पति को घटना की जानकारी दी गई है। सूचना पाकर वह गोरखपुर आने के लिए निकल गया है। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed