फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Father had gone to the police station, five-year-old innocent was molested at home

Gorakhpur News: थाने पर गए थे पिता, मां मजदूर करने...घर में पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म

Sun, 15 Jun 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 15 Jun 2025 01:10 AM IST
सार

एक दंपती अपनी पांच वर्षीय बेटी व साढ़े तीन वर्षीय बेटे के साथ गीडा क्षेत्र में घर बनाकर रहते हैं। बिहार प्रांत निवासी अखिलेश कुमार इनके घर के बगल में किराये पर कमरा लेकर रहता है। शनिवार सुबह बच्ची की मां मजदूरी करने चली गई थी और पिता भी अपने किसी परिचित की पैरवी में गीडा थाने चले गए।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Father had gone to the police station, five-year-old innocent was molested at home
पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म

विस्तार

गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में किराये के मकान में रहने वाले अखिलेश ने दुष्कर्म किया। घटना शनिवार सुबह की है। पिता अपने एक परिचित की पैरवी में गीडा थाने गए थे, जबकि बच्ची की मां मजदूरी करने गई थी।
विज्ञापन


आरोपी ने बच्ची के छोटे भाई को चिप्स खाने के लिए दुकान पर भेज दिया और इसके बाद दुष्कर्म कर वहां से भाग निकला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक बच्ची के पिता का दोस्त है। वह अक्सर घर आता-जाता था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक दंपती अपनी पांच वर्षीय बेटी व साढ़े तीन वर्षीय बेटे के साथ गीडा क्षेत्र में घर बनाकर रहते हैं। बिहार प्रांत निवासी अखिलेश कुमार इनके घर के बगल में किराये पर कमरा लेकर रहता है। शनिवार सुबह बच्ची की मां मजदूरी करने चली गई थी और पिता भी अपने किसी परिचित की पैरवी में गीडा थाने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में पांच वर्षीय बच्ची और उसका छोटा भाई ही था। इसी बीच आरोपी अखिलेश घर पर मछली लेकर पहुंचा और उसे बनाने को कहा। हालांकि, घर में किसी को न देखा तो रूक गया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के छोटे भाई को पांच रुपये देकर कुरकुरे (चिप्स) खाने दुकान पर भेज दिया। इसके बाद पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर वहां से भाग निकला।

मासूम के रोने की आवाज आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग पहुंचे। खून से लथपथ बच्ची को देख गीडा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सूचना पर सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह, गीडा एसएचओ विजय कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज पिपरौली संतोष कुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवा दिया।


गीडा क्षेत्र में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है: जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नॉर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed