{"_id":"66591bc42cba057f900c1fe6","slug":"gorakhpur-news-entrance-exam-result-of-mahayogi-gorakhnath-university-released-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-574162-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महायोगी गोरखनाथ विवि का प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महायोगी गोरखनाथ विवि का प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी
विज्ञापन
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीन अलग-अलग तिथियों में हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
यह जानकारी प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. सुनील कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 19 मई को बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा हुई थी। जबकि 21 मई को जीएनएम, बीएससी ऑनर्स, बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, मेडिकल बायोकेमिस्ट्री, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी ऑनर्स, एग्रीकल्चर, डी फार्मा, बी फार्मा एलोपैथी की परीक्षा, 26 मई को एएनएम, डिप्लोमा इन लैब तकनीशियन, इमरजेंसी एंड ट्रामा केयर तकनीशियन, ऑप्टोमेट्री, ऑर्थोपेडिक एंड प्लास्टर तकनीशियन, डायलिसिस तकनीशियन, एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर तकनीशियन और बीबीए ऑनर्स लॉजिस्टिक्स की परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में हुई थी।
प्रवेश परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी काउंसिलिंग समय सारिणी के अनुसार प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थिति होकर आगे की प्रक्रिया को पूरी करा सकते हैं।
25 जून को होगी पीजी और पीएचडी की प्रवेश परीक्षा
प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीजी और पीएचडी के अभ्यार्थियों के लिए पंजीकरण की तिथि 15 जून तक बढ़ा दी गई है। इसकी प्रवेश परीक्षा 25 जून को होगी।