फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Difference of Rs 15.72 crore in clerk's income and expenditure, case registered

Gorakhpur News: लिपिक की आय और व्यय में 15.72 करोड़ रुपये का अंतर, केस दर्ज

Sat, 21 Jun 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Difference of Rs 15.72 crore in clerk's income and expenditure, case registered
खाद्य आपूर्ति विभाग, मऊ में तैनात है लिपिक गगन सिंह
विज्ञापन

गोरखपुर विजिलेंस के निरीक्षक ने दर्ज कराया है केस
गोरखपुर। खाद्य आपूर्ति विभाग मऊ में तैनात लिपिक गगन कुमार सिंह की आय व व्यय के बीच करीब 15.72 करोड़ रुपये की असंगति पाई गई है। इसपर गोरखपुर विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) के निरीक्षक ने केस दर्ज कराया है। विजिलेंस के निरीक्षक इसकी विवेचना कर रहे हैं।
विजिलेंस की जांच में सामने आया है कि खाद्य आपूर्ति विभाग मऊ में तैनात लिपिक गगन सिंह ने लोक सेवक के रूप में कार्य करते हुए वैध स्रोतों से जहां कुल 1.30 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, वहीं उनके खर्च और अर्जित परिसंपत्तियों का मूल्य 17 करोड़ रुपये से अधिक पाया गया। इस तरह उनकी आय व व्यय के बीच करीब 15.72 करोड़ रुपये की असंगति पाई गई।
विज्ञापन

बिहार के बांका जिले के गुलनी कुशहा गांव के रहने वाले गगन कुमार सिंह खर्च और संपत्ति के स्रोत के संबंध में कोई भी संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में असफल रहे। 11 मार्च 2024 को शासन ने गगन सिंह के विरुद्ध खुली जांच के आदेश सतर्कता अधिष्ठान को दिए थे। गोरखपुर इकाई की विस्तृत जांच में यह तथ्य सामने आया कि उन्होंने पद पर रहते हुए कई संपत्तियां अर्जित कीं। सतर्कता अधिष्ठान के निरीक्षक शिवाजी राव की तहरीर पर गगन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(1)(बी)व 13(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed