{"_id":"63d624343cd4ca75552ddb4a","slug":"gorakhpur-news-dead-body-found-hanging-head-of-tikaria-village-2023-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गांव के प्रधान की फंदे से लटकी मिली लाश, शादी समारोह से लौटने के बाद फोन पर की थी लंबी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गांव के प्रधान की फंदे से लटकी मिली लाश, शादी समारोह से लौटने के बाद फोन पर की थी लंबी बात
Mon, 30 Jan 2023 09:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 30 Jan 2023 09:55 AM IST
सार
गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना इलाके के टिकरिया गांव के प्रधान का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला है। प्रधान ने खुदकुशी की या हत्या हुई यह जांच की जा रही है। पत्नी और बेटा शहर में रहते हैं।
विज्ञापन
शिवाजी यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के टिकरिया ग्राम पंचायत के मथौली गांव के प्रधान शिवाजी यादव (31) का शव रविवार सुबह घर में फंदे से लटका मिला। दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ग्राम प्रधान के घर के सभी कमरों को सील कर दिया है। ग्राम प्रधान के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अभी तक घटना की वजह पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, प्रधान शिवाजी यादव के पिता की मौत हो चुकी है। शिवाजी यादव, गांव पर ही सीमेंट-बालू की दुकान चलाते थे। पत्नी मनोरमा देवी पांच साल के बेटे आदित्य के साथ गोरखपुर शहर में रहती हैं। मां, गांव के पुराने मकान में रहती हैं।
विज्ञापन
शनिवार को शिवाजी यादव गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आसपास के लोगों ने रात में 11 बजे के करीब उनको मोबाइल फोन पर लंबी बातचीत करते देखा था। इसके बाद वह घर में सोने चले गए थे। वह सुबह रोजाना टहलने जाते थे, इस वजह से रविवार सुबह चार बजे के करीब उनके दो-तीन दोस्त घर पहुंचे और आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दोस्त टहलने चले गए।
सुबह पांच बजे के करीब दोस्त फिर लौटे और आवाज लगाई। इसबार भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पीछे की खिड़की से देखा तो शिवाजी यादव गमछे से बनाए फंदे से पंखे के सहारे लटक रहे थे।
चार भाइयों में सबसे छोटे थे शिवाजी
शिवाजी, चार भाइयों में सबसे छोटे थे। सबसे बड़े भाई शेषनाथ और दूसरे नंबर के बैजनाथ बैंकाक में रहते हैं। तीसरे नंबर के भाई राजनाथ यूपी पुलिस में सिपाही हैं। वह वर्तमान में संतकबीरनगर के डायल 112 में तैनात हैं।
घर पर जुटे ग्राम प्रधानों ने जताया शोक
घटना की सूचना मिलने पर आसपास के गांवों के प्रधान पहुंच गए। उन्होंने शोक व्यक्त किया। प्रधानों का आरोप है कि विकास कार्यों का भुगतान नहीं हो रहा है। इसी वजह से सभी परेशान हैं। लगता है कि प्रधान शिवाजी ने इसी वजह से खुदकुशी की है। हालांकि, घर से संपन्न होने की वजह से लोग इससे इनकार कर रहे हैं।
पत्नी बोली, ऐसा क्यों किया समझ में नहीं आ रहा
पत्नी मनोरमा ने बताया कि ऐसी कोई वजह नहीं समझ में आ रही है, जिससे पति खुदकुशी कर लें। उन्होंने फिलहाल किसी से दुश्मनी से भी इनकार किया है।
प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि ग्राम प्रधान ने खुदकुशी की है। वजह क्या है, इसकी जांच पुलिस कर रही है। -अरुण कुमार सिंह, एसपी साउथ।