फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: Another chance for choice lock for students who took the entrance exam

डीडीयू : प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्रों को च्वाइस लॉक का एक और मौका

Mon, 04 Aug 2025 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: Another chance for choice lock for students who took the entrance exam
छूटे हुए अभ्यर्थियों के लिए कल से फिर काउंसिलिंग, 8 तक कर सकेंगे च्वाइस लॉक
विज्ञापन

पहले चरण में 17 हजार अभ्यर्थियों ने किया था च्वाइस लॉक
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा देने वाले जो अभ्यर्थी च्वाइस लॉक नहीं कर पाए हैं, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। पांच अगस्त से च्वाइस लॉक की प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी 8 अगस्त तक च्वाइस लॉक कर सकेंगे। इसके बाद सीटों की उपलब्धता होने पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

डीडीयू में ज्यादातर प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम जारी 22 जुलाई को जारी कर दिए गए थे। उसके बाद च्वाइस लॉक की अंतिम तिथि 26 जुलाई निर्धारित की गई थी। उसमें साढ़े 17 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने च्वाइस लॉक किया था। च्वाइस लॉक करने वाले अभ्यर्थियों को ही मेरिट के आधार पर सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बहुत से अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल किए थे लेकिन 26 जुलाई तक आयोजित काउंसिलिंग में वे हिस्सा नहीं ले पाए थे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी लगातार प्रवेश प्रकोष्ठ में पहुंच रहे थे। इसे देखते हुए छूटे हुए अभ्यर्थियों के लिए च्वाइस लॉक की प्रक्रिया फिर से शुरू की है। ऐसे अभ्यर्थियों को 5 से 8 अगस्त के बीच काउंसिलिंग में प्रतिभाग करते हुए च्वाइस लॉक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
सीटों से कम आवेदन वाले विषयों में प्रवेश के लिए आवेदन कल से
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक के जिन पाठ्यक्रमों में सीटों से कम आवेदन आए थे, वहां रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी 5 से 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 10 अगस्त तक प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in पर भर सकेंगे।

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि ये पाठ्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स, मनोविज्ञान, हिंदी, रक्षा अध्ययन, रसायनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा विभाग, संस्कृत, उर्दू, दर्शनशास्त्र, वाणिज्य, प्राणि विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित एवं सांख्यिकी, ललित कला एवं संगीत, इंजीनियरिंग, विज्ञान संकाय और वाणिज्य संकाय के अधीन संचालित होते हैं। इन पाठ्यक्रमों में 18 जुलाई से सीधे प्रवेश का पहला चरण शुरू हुआ था। इस चरण में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।


----
प्रथम चरण के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क जमा करने की आज अंतिम तिथि

जिन अभ्यर्थियों ने सीधे प्रवेश के लिए अपने प्रमाण पत्रों का सत्यापन कर लिया है लेकिन अब तक फीस नहीं जमा की है, उनके लिए 4 अगस्त तक का अवसर दिया गया है। शुल्क जमा नहीं करने पर प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed