फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: Annual Athletics Meet from 10th to 12th November, preparations begin

डीडीयू : 10 से 12 नवंबर तक वार्षिक एथलेटिक्स मीट, शुरू हुईं तैयारियां

Wed, 01 Oct 2025 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: Annual Athletics Meet from 10th to 12th November, preparations begin
महिला और पुरुष वर्ग में होंगे 22-22 इवेंट, 168 पदक होंगे दांव पर
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में वार्षिक एथलेटिक्स मीट-2025 की तिथि तय हो गई है। यह प्रतियोगिता 10 से 12 नवंबर तक होगी। तिथि घोषित होने के साथ ही इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

वार्षिक एथलेटिक्स मीट में कैंपस के साथ ही संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी प्रतिभाग करते हैं। इस प्रतियोगिता के पुरुष व महिला वर्ग में 22-22 तरह के इवेंट का आयोजन होता है। इसमें कुल 168 पदक दांव पर होते हैं। यह प्रतियोगिता इसलिए भी अहम होती है, क्योंकि इसके आधार पर ही जोनल और अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाता है।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता के शुरुआती दौर में ज्यादातर विश्वविद्यालय की टीम ही चैंपियन रहती थी लेकिन पिछले एक दशक में कॉलेजों ने इसे मिथक को न सिर्फ तोड़ा बल्कि नए चैंपियन भी तैयार किए। कई वर्षों तक प्रतियोगिता में गुरुकुल पीजी कॉलेज, चरखी दादरी का दबदबा रहा। पिछले तीन वर्षों से बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज (बीवाईएम कॉलेज) भटनी ओवरऑल चैंपियन है। इस बार भी सभी की निगाहें बीवाईएम कॉलेज पर ही होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
जनवरी में पूर्वी जोन बास्केटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी
डीडीयू को छह वर्ष बाद इस बार अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। इंडियन यूनिवर्सिटी एसोसिएशन की तरफ से डीडीयू पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय (महिला) बास्केटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। यह प्रतियोगिता 15 से 19 जनवरी तक आयोजित होगी। इसे लेकर भी डीडीयू प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें 15 राज्यों के विश्वविद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

---

वर्जनवार्षिक एथलेटिक्स मीट की तिथि घोषित कर दी गई है। क्रीड़ा परिषद ने प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता महिला बास्केटबॉल इवेंट की मेजबानी भी मिली है। उसे लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed