{"_id":"6883e584457d4f82d30291ae","slug":"gorakhpur-news-chaos-due-to-power-cuts-overload-causes-lot-of-faults-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1015064-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिजली कटौती से हाहाकार..ओवरलोड से फॉल्ट की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिजली कटौती से हाहाकार..ओवरलोड से फॉल्ट की भरमार
विज्ञापन
तारामंडल, पादरी, बिछिया, दुर्गाबाड़ी, मोहद्दीपुर में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं ने झेली परेशानी
पादरी में रात दो बजे स्थानीय लोगों ने ट्रांसफाॅर्मर मार पत्थर, घंटों गुल रही बिजली
गोरखपुर। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। ओवरलोड से हर तरफ फॉल्ट की भरमार है। शुक्रवार को भी शहरवासी बिजली कटौती से जूझते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली कटौती से लोगों त्रस्त हैं। शुक्रवार दोपहर बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन कटौती से लोग परेशान रहे। पादरी बाजार के हनुमंतनगर और बिछिया के राहुलनगर में लो-वोल्टेज से बृहस्पतिवार पूरी रात बिजली कटी रही। नाराज उपभोक्ताओं ने हनुमंतनगर में रात दो बजे ट्रांसफॉर्मर पर पत्थर मार दिया जिससे बिजली गुल हो गई।
शहर के मोहद्दीपुर, सैनिक विहार, तारामंडल, बिछिया, लालडिग्गी, शाहपुर और पादरी बाजार के इलाके में कटौती और बिजली की आवाजाही लगी रही। इससे करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को मोहद्दीपुर और शाहपुर उपकेंद्र पर जमकर हंगामा हुआ, बावजूद इसके शुक्रवार को मोहद्दीपुर उपकेंद्र से जुड़े श्रीरामपुरम कॉलोनी, नहर रोड, हाईडिल कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी, गुरुद्वारा कॉलोनी और शिवालानगर कॉलोनी में दोपहर 11: 30 बजे बिजली गुल हुई। जो शाम सात बजे बहाल हुई। यही हाल सैनिक विहार काॅलोनी का था। जहां दोपहर करीब 12:30 बजे बिजली कटी तो शाम 5 बजे आई।
बिछिया के राहुल नगर में बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे ट्रांसफार्मर जल गया। इससे वजह से 200 घरों में अंधेरा छा गया। पूरी रात उपभोक्ताओं ने जैसे-तैसे रात गुजारी। सुबह होते ही पानी का संकट खड़ा हो गया। 20 घंटों तक कटौती का दंश झेलने के बाद शाम करीब चार बजे बिजली बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
यही हाल पादरी बाजार के हनुमंत नगर का था। बृहस्पतिवार रात नौ बजे से ही बिजली के आने-जाने का सिलसिला शुरू हुआ। रात करीब 11 बजे पूरी तरह से गुल हो गई। शुक्रवार सुबह छह बजे बिजली आई लेकिन 10 मिनट बाद ही फिर चली गई। इसके बाद सुबह सुबह नौ बजे बहाल हुई। मोहनापुर में भी बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान रहे। मोगलहा, सेंट पाल कालोनी और सेमरा के करीब सैकड़ों घरों में बुधवार को 11 बजे कटी बिजली शुक्रवार भोर करीब तीन बजे बहाल हुई। हनुमंत नगर के उपभोक्ता संतोष ने बताया कि बिजली व्यवस्था सही नहीं है जई फोन नहीं उठाते हैं। परेशानी बरकरार है। वहीं हरसेवकपुर निवासी विक्की बताते हैं कि हमारे यहां बिजली का बुरा हाल है। सारी योजना कागज में ही है।
मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार जायसवाल ने बताया कि कुछ जगहों पर समस्याएं आई, उन्हें दुरुस्त कर बहाल किया गया। राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि मोगलाहा में बुधवार को केबल जल गया था। इससे बिजली गुल हुई थी। उसे दुरुस्त कर बृहस्पतिवार रात लगभग दो बजे के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। की गई। शुक्रवार को इस जोड़ को और मजबूत किया गया जिससे फॉल्ट दोबारा न हो सके। वहीं अधिशासी अभियंता पादरी बाजार राजवीर सिंह ने बताया कि हनुमंत नगर में लो वोल्टेज से परेशान उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर पर पत्थर मार दिया था। इससे बुश टूट गया था। सुबह लगभग नौ बजे ठीक कर बिजली बहाल की गई।