फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News : Bulldozer will run on Lady Don house

Gorakhpur News : लेडी डॉन के मकान पर आज चलेगा बुलडोजर, पंडिताइन पर दर्ज हैं 10 मुकदमे

Mon, 05 Sep 2022 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Sep 2022 04:11 AM IST
सार

Gorakhpur News : पुलिस की मौजूदगी में रविवार को जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता ने मकान को खाली करा लिया है। उम्मीद है कि सोमवार सुबह साढ़े दस बजे मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होगी। 

विज्ञापन
Gorakhpur News : Bulldozer will run on Lady Don house
किशुन कुमारी उर्फ पंडिताइन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहपुर इलाके के खरैया पोखरा में स्थित लेडी डॉन स्मैक कारोबारी व हिस्ट्रीशीटर किशुन कुमारी उर्फ पंडिताइन के अवैध मकान पर बुलडोजर चलेगा। पुलिस की मौजूदगी में रविवार को जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता ने मकान को खाली करा लिया है। उम्मीद है कि सोमवार सुबह साढ़े दस बजे मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होगी। 

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, किशुन कुमारी का पुराना मकान चकरा अव्वल राजघाट में था। आरोप है कि गोरखपुर स्मैक बेचने की शुरूआत किशुन कुमारी ने ही की थी। कई बार पकड़े जाने के बाद लेडी डॉन ने अपना अड्डा बदल दिया।  इधर, मादक पदार्थों पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई की रिपोर्ट पर पंडिताइन की हिस्ट्रीशीट खोल दी।
विज्ञापन


सके बाद ही पुलिस ने संपत्तियों का ब्योरा जुटाना शुरू किया तो जीडीए से पुराने ध्वस्तीकरण आदेश की जानकारी हो गई। पुलिस ने जीडीए से संपर्क किया और रविवार को एसपी सिटी, प्रभारी मुख्य अभियंत जीडीए और पुलिस की टीम के साथ लेडी डॉन के घर पर पहुंचे थे। पूरे मकान को खाली करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मंजिला मकान में हॉस्टल भी
किशुन कुमारी उर्फ पंडिताइन का दो मंजिला मकान में आठ कमरे व तीन दुकानें हैं। इसमें हॉस्टल भी चलता है, जिसमें 20 छात्र पढ़ने के लिए किराये पर रहते हैं। तीन दुकानदारों को रविवार को हिदायत दी गई और दुकान खाली करा लिया गया। 
...
रविवार को मकान खाली कराया गया है। मकान बिना नक्शा पास कराए ही बना है। सोमवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
किशन सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता, जीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed