{"_id":"666645e73edb5cddd90e59a9","slug":"gorakhpur-news-booking-of-flats-will-start-in-green-wood-scheme-before-raptinagar-extension-township-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-585071-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप से पहले ग्रीन वुड योजना में शुरू होगी फ्लैट की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप से पहले ग्रीन वुड योजना में शुरू होगी फ्लैट की बुकिंग
Mon, 10 Jun 2024 05:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से पहले तारामंडल में बनने वाले ग्रीन वुड योजना के अंतर्गत फ्लैटों की बुकिंग की जाएगी। उसके बाद राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना में भूखंडाें की बुकिंग शुरू की जाएगी।
जीडीए की ओर से तारामंडल में 5.20 एकड़ जमीन पर ग्रीन वुड ग्रुप हाउसिंग योजना लांच की गई है। इसके निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है। तीन वर्ष में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसमें थ्री बीएचके के फ्लैटों की संख्या 200 तो फोर बीएचके के फ्लैटों की संख्या 179 होगी। यह प्राधिकरण की ऐसी पहली आवासीय परियोजना होगी, जिसमें स्वीमिंग पूल के साथ सर्वेंट क्वार्टर भी दिए जाएंगे। ग्रीनवुड परियोजना में बेसमेंट के अलावा 14 मंजिला टॉवर का निर्माण होगा। इसमें बेसमेंट एवं सतह पर पार्किंग का इंतजाम होगा, जिसमें 660 कार पार्क की जा सकेंगी। पार्क एवं लिफ्ट की सुविधा भी मिलेगी। ग्रीनवुड परियोजना की पार्किंग, बिल्डिंग समेत अन्य बेसिक प्लान तैयार कर लिया गया है। मिवान तकनीक से इसे बनाने में 326 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप का काम तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह योजना 207 एकड़ में 326 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है। इसमें 174 एकड़ पर आवासीय तो 33 एकड़ में स्पोर्ट्स सिटी विकसित की जाएगी। 16 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना का भूमि पूजन किया था।
विज्ञापन
-- --
कोट...
तारामंडल की ग्रीन वुड योजना की बुकिंग रेरा का रजिस्ट्रेशन नंबर मिलते ही शुरू कर दिया जाएगा। उसके बाद राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप की बुकिंग होगी।
आनंद अर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए