फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Base price fixed for housing scheme in Gida

Gorakhpur News: गीडा में आवासीय योजना के लिए बेस प्राइज तय

Thu, 04 Jul 2024 06:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Base price fixed for housing scheme in Gida
गोरखपुर। गीडा की कालेसर में विकसित होने वाली आवासीय योजना के लिए बेस प्राइज तय कर दी गई है। यहां प्रति वर्ग मीटर 32600 रुपये की दर निर्धारित की गई है। इस योजना में अलग-अलग क्षेत्रफल के 350 प्लॉट हैं। इसमें सबसे अधिक प्लॉट 180 वर्ग मीटर के हैं। प्लाॅटों के अलावा यहां 96 फ्लैट भी बनाए जाएंगे जो कम आय वर्ग वालों के लिए होगा।गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण ( गीडा) ने बीते फरवरी में कालेसर जीरो प्वाइंट पर आवासीय योजना लांच की थी। लोकसभा चुनाव के चलते जमीनों का रेट तय नहीं हो पाया था। अब गीडा बोर्ड की बैठक में इसके रेट को मंजूरी दे दी गई है। गीडा सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि आवासीय क्षेत्र में 300 वर्ग मीटर, 250 वर्ग मीटर, 200 वर्ग मीटर, 180 वर्ग मीटर, 150 वर्ग मीटर, 120 और 90 वर्ग मीटर के प्लॉट होंगे। अलग-अलग आय वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्लॉट की योजना बनाई गई है। इसके अलावा 96 फ्लैट भी होंगे, जिसमें से 48 ईडब्ल्यूएस और 48 एलआईजी श्रेणी के लिए होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed