फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Arpit Hospital: Gangster Act action against five accused including the director

गोरखपुर का अर्पित हॉस्पिटल : संचालक समेत 5 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, मरीजों का करते थे सौदा

Mon, 05 May 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 05 May 2025 01:03 AM IST
सार

17 जनवरी को देवरानी लीलावती देवी के बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर 108 नंबर एंबुलेंस से बीआरडी भर्ती करने के लिए लेकर गईं। लेकिन बाल रोग सेवा संस्थान के कर्मचारियों ने बताया कि वेंटिलेटर खाली नहीं है। बीआरडी से बाहर निकली तो बिचौलिया अमन गुप्ता ने एंबुलेंस चालक से मरीज खरीदने के बाद निजी अस्पताल को बेच दिया था।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Arpit Hospital: Gangster Act action against five accused including the director
आरोपियों पर लगा गैंगेस्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अर्पित हॉस्पिटल के संचालक सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। संचालक प्रवीन जेल में बंद है। वहीं अन्य चार आरोपी जमानत पर हैं। देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के बेलदार गांव निवासी प्रवीण सिंह आर्मेनिया से चिकित्सक की फर्जी डिग्री हासिल कर चिलुआताल क्षेत्र के करीमनगर में अर्पित हॉस्पिटल संचालित कर रहा था।
विज्ञापन


हॉस्पिटल डॉ. साकेत सलीम के नाम से पंजीकृत था। आरोप है कि हॉस्पिटल में मरीजों की ओपीडी संचालित नहीं होने से हॉस्पिटल का बिल और भाड़ा बढ़ने लगा तो अस्पताल के मैनेजर तुषार टेकड़ीवाल के माध्यम से बिचौलियों से संपर्क स्थापित कर लिया। बिचौलिए मेडिकल काॅलेज से तीमारदारों को बरगलाकर मरीज को हॉस्पिटल में बेचते और इसके बदले प्रवीन सिंह कमीशन लेते रहे।
विज्ञापन


मरीजों को बेचने का मामला तब सामने आया जब देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 भरौली निवासी लक्ष्मी देवी ने तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि 17 जनवरी को देवरानी लीलावती देवी के बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर 108 नंबर एंबुलेंस से बीआरडी भर्ती करने के लिए लेकर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बाल रोग सेवा संस्थान के कर्मचारियों ने बताया कि वेंटिलेटर खाली नहीं है। बीआरडी से बाहर निकली तो बिचौलिया अमन गुप्ता ने एंबुलेंस चालक से मरीज खरीदने के बाद निजी अस्पताल को बेच दिया था। हालत में सुधार न होने पर अस्पताल प्रशासन से रेफर करने के लिए कहा तो स्टाफ ने बच्चे को गलत इंजेक्शन लगाकर जान से मारने की धमकी दी थी।

मामले में गुलरिहा पुलिस आरोपित 108 एंबुलेंस चालक व ईएमटी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की तो परत दर परत खुलती गई। मामले में बिचौलिया अमन गुप्ता, हॉस्पिटल मैनेजर तुषार टेकड़ीवाल समेत प्रवीन सिंह का नाम प्रकाश में आया था। मामले में सभी आरोपितों को पुलिस जेल भिजवा दिया था।

रविवार को प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र कुमार सिंह की संस्तुति पर अर्पित हॉस्पिटल संचालक प्रवीन सिंह, मैनेजर तुषार टेकडीवाल, एम्बुलेंस माफिया अमन गुप्ता, 108 एम्बुलेंस चालक मुनेंद्र व इएमटी मिथिलेश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई।


अस्पताल संचालक पर गुलरिहा और कैंट में दर्ज हैं चार मामले
जेल भेजे गए अर्पित हॉस्पिटल के संचालक प्रवीण पर गुलरिहा थाने में तीन व कैंट थाने में एक मामला दर्ज है। एंबुलेंस चालक मुनेंद्र कुमार पर गुलरिहा व उरुवा थाने में एक-एक मामले दर्ज हैं। एंबुलेंस माफिया अमन गुप्ता पर गुलरिहा व चिलुआताल थाने में एक-एक मामले दर्ज है। इसी तरह मैनेजर तुषार टेकरीवाल गुलरिहा थाने में एक केस दर्ज है। इसी तरह ईएमटी मिथिलेश गुप्ता के विरुद्ध गुलरिहा व सहजनवां थाने में दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed