फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Army Public School won the state level debate competition

Gorakhpur News: आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीती राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता

Mon, 28 Jul 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Army Public School won the state level debate competition
12 अगस्त को नोएडा में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
विज्ञापन

गोरखपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल ने शनिवार को प्रयागराज में आयोजित कमांड लेवल हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। यह प्रतियोगिता विभिन्न आर्मी स्कूलों के बीच भाषाई कौशल और बौद्धिक क्षमता के प्रदर्शन के लिए आयोजित की जाती है। अब आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम 12 अगस्त को नोएडा में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
प्रतियोगिता में आर्मी स्कूल गोपालपुर, आर्मी स्कूल महो, आर्मी स्कूल लखनऊ, आर्मी स्कूल बरेली और आर्मी स्कूल रानीखेत शामिल थे। आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर की तरफ से प्रतिभागियों में स्वाति, कृतिका तिवारी एवं आदित्य यादव ने प्रतिभाग किया। इन विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। स्कूल की स्वाति को उत्कृष्ट वक्ता (पक्ष) के खिताब से नवाजा गया, जबकि आदित्य यादव ने उत्कृष्ट वक्ता का खिताब जीतकर अपनी विश्लेषणात्मक क्षमता का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

इस जीत पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानाचार्य डॉ. विशाल त्रिपाठी ने कहा कि यह हमारे छात्रों की प्रतिभा और हमारे शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हम अपने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed