{"_id":"6855ba2ab9c5bf0b4d0955be","slug":"gorakhpur-news-aiims-preparations-for-convocation-complete-printing-of-degrees-and-certificates-begins-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-976933-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर एम्स : दीक्षांत की तैयारी पूरी, डिग्री-प्रमाणपत्रों की प्रिंटिंग शुरू- जानिए कितनों को मिलेगी उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर एम्स : दीक्षांत की तैयारी पूरी, डिग्री-प्रमाणपत्रों की प्रिंटिंग शुरू- जानिए कितनों को मिलेगी उपाधि
Sat, 21 Jun 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:14 AM IST
सार
एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि छात्रों को दिए जाने वाले डिग्री एवं प्रमाणपत्रों की प्रिंटिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सभी छात्रों के दस्तावेजों का मिलान कर उन्हें समय से उपाधि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह एम्स के लिए गौरव का क्षण है।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पहले दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 30 जून को प्रस्तावित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में एम्स के कुल 61 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इसमें 48 एमबीबीएस, आठ एमएससी नर्सिंग तथा पांच एमएससी मेडिकल के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि छात्रों को दिए जाने वाले डिग्री एवं प्रमाणपत्रों की प्रिंटिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सभी छात्रों के दस्तावेजों का मिलान कर उन्हें समय से उपाधि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह एम्स के लिए गौरव का क्षण है। जब संस्थान अपने पहले बैच को दीक्षांत समारोह के माध्यम से औपचारिक विदाई देगा।
विज्ञापन
दो अभिभावकों को प्रवेश की अनुमति
दीक्षांत समारोह का आयोजन 500 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम में किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में प्रत्येक छात्र के साथ दो अभिभावकों को समारोह में शामिल होने की अनुमति दी गई है। इसके लिए सभी छात्रों से उनके अभिभावकों का आधार कार्ड मांगा गया है। ताकि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उनके लिए एंट्री पास बनाया जा सके।
विज्ञापन
समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में
एम्स प्रशासन की ओर से समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ऑडिटोरियम को सजाया जा रहा है और बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा और लॉजिस्टिक टीमों को विशेष निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।