फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Cheese with Khajni powder caught in Khalilabad, Action by Food and Drug Administration

गोरखपुर में मिलावटा का धंधा: एक क्विंटल 40 किलो मिलावटी पनीर जब्त, खलीलाबाद में खजनी का बना पनीर खप रहा था

Mon, 26 May 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 26 May 2025 12:49 AM IST
सार

भटहट, खजनी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह मिल्क पाउडर, रिफाइंड व अन्य केमिकल से धंधेबाज कृत्रिम पनीर बना रहे हैं। आए दिन इस तरह का खराब पनीर पकड़ा भी जा रहा है। धंधेबाजों ने इस कृत्रिम पनीर को गोरखपुर के अलावा पड़ोसी जिलों में भी बेचना शुरू कर दिया है। रविवार को संतकबीरनगर के सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम खलीलाबाद के आजाद चौक पहुंची।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Cheese with Khajni powder caught in Khalilabad, Action by Food and Drug Administration
संतकबीर नगर में नष्ट किया गया पनीर और नमूना संग्रहित किया गया पनीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर/संतकबीरनगर। मिलावटखोरों ने अपने धंधे का जाल अगल-बगल के जिलों में भी फैला रखा है। रविवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पड़ोसी जिला संतकबीरनगर के मुख्यालय खलीलाबाद के आजाद चौक पर एक दुकान में छापा मारा तो वहां से खजनी में बना पाउडर वाला मिलावटी पनीर पकड़ा गया।

विज्ञापन


खजनी के ही दो लोग वहां ले जाकर इसे बेच रहे थे। इनसे एक क्विंटल 40 किलो मिलावटी पनीर जब्त कर नष्ट कराया गया। इस पनीर के दो नमूने भी जांच के लिए भेजा गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद अब गोरखपुर के खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जिले के पिपराइच, भटहट, खजनी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह मिल्क पाउडर, रिफाइंड व अन्य केमिकल से धंधेबाज कृत्रिम पनीर बना रहे हैं। आए दिन इस तरह का खराब पनीर पकड़ा भी जा रहा है। धंधेबाजों ने इस कृत्रिम पनीर को गोरखपुर के अलावा पड़ोसी जिलों में भी बेचना शुरू कर दिया है।

रविवार को संतकबीरनगर के सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम खलीलाबाद के आजाद चौक पहुंची। वहां पटरी पर दुकान लगाकर पनीर बेच रहे दो दुकानदारों से कुल एक क्विंटल 40 किलो पनीर बरामद किया गया। दुकानदारों ने बताया कि यह पनीर वे गोरखपुर जनपद के खजनी तहसील क्षेत्र के भैंसा बाजार से लाए थे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने बताया कि पनीर बेच रहे देवेंद्र कुमार और अंकित यादव खजनी के रहने वाले हैं। पनीर से दुर्गंध आ रही थी। पनीर में फैट नहीं पाया गया। जांच टीम ने पनीर को नष्ट करा दिया। पनीर के दो सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है।

इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार, सच्चिदानंद गुप्ता आदि मौजूद रहे। गोरखपुर के सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि खजनी इलाके में पहले भी जांच की जा चुकी है। अंतर जनपदीय टीम भी वहां से सैंपलिंग कर चुकी है। खलीलाबाद में पकड़े गए पनीर के बाद फिर खजनी क्षेत्र में पनीर बनाने वालों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed