फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: ABVP workers who went to protest were beaten up

Gorakhpur News: विरोध प्रदर्शन करने गए अभाविप कार्यकर्ताओं से मारपीट

Wed, 23 Jul 2025 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: ABVP workers who went to protest were beaten up
नगर मंत्री ने प्रधानाचार्य समेत पांच नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ केस
विज्ञापन

कैंपियरगंज। एबीवीपी ने मछलीगांव स्थित एक इंटर कॉलेज में फीस बढ़ाकर वसूलने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने गए एबीवीपी कार्यकर्ताओं से कॉलेज के लोगों ने कहासुनी और फिर मारपीट की गई। मामले में एबीवीपी के नगर मंत्री अजय नायक की तहरीर पर प्रधानाचार्य समेत पांच नामजद व 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
अभाविप (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के मछलीगांव नगर मंत्री अजय नायक ने तहरीर में बताया कि जनार्दन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से सूचना मिली कि पिछले साल की अपेक्षा दो गुना फीस वृद्धि कर दी गई है। 19 जुलाई को कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन दिया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अमन सिंह, भानु प्रताप सिंह, रूपेश सिंह, रुद्र सिंह, विपिन आदि अज्ञात उग्र हो गए। वे गाली गाली देने लगे। विरोध पर धकेलते हुए कक्ष से बाहर कर दिया। इसके बाद प्रधानाचार्य के इशारे पर विद्यालय के मेन गेट को बंद करवा दिया। प्रधानाचार्य, अमन सिंह, भानु प्रताप सिंह व 10-12 अज्ञात लोग जातिसूचक गालियां देने लगे। उसके बाद बुरी तरह से मारा पीटा। उसके बाद अमन सिंह ने दो-तीन अज्ञात लोगों के साथ घर आकर बंदूक दिखाते हुए धमकी दी। उसके बाद 20 जुलाई की रात में भी फोन कर धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप निराधार : प्रधानाचार्य
प्रधानाचार्य चंद्रसेन सिंह ने बताया इंटरमीडिएट स्तर का मासिक शुल्क केवल 300 रुपये महीना है। शिक्षक बच्चों को शिक्षा देते हैं, न कि मारपीट करने का कार्य करते हैं। लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। लोगों के उत्पात के चलते ही थाना प्रभारी और सीओ कैंपियरगंज को उन्होंने बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed