फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A team of five engineers will inspect the quick and drainage schemes

Gorakhpur News: त्वरित और जल निकासी योजनाओं की जांच करेंगी पांच इंजीनियरों की टीम

Fri, 25 Jul 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A team of five engineers will inspect the quick and drainage schemes
गोरखपुर। त्वरित और जल निकासी योजनाओं की जांच के लिए मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने पांच इंजीनियरों की टीम बना दी है। प्रस्तावित परियोजनाओं का एस्टीमेट भी जांचेगी।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि पिछली बार एक अधिशासी अभियंता पर आरोप लगा था कि उन्होंने छह महीने पहले बनी सड़क को उखाड़कर वहां दोबारा बनवा दी थी। मामले में कार्रवाई जारी है। इसे देखते हुए इस बार जो प्रस्ताव बनाए गए हैं। उसकी जांच के लिए पांच इंजीनियरों को लगाया गया है। सभी इंजीनियर दूसरे के क्षेत्र में जाकर देखेंगे। साथ ही जांच में यह देखेंगे कि जो प्रस्ताव बना है, वह उपयोगी है या नहीं। सड़क या नाली का जो प्रस्ताव दिया गया है, वह कितना उपयोगी है। साथ ही नाली की डिजायन भी जांची जाएगी। ये भी देखा जाएगा कि जिस सड़क या नाली का प्रस्ताव बनाया गया है। वहां कब सड़क या नाली बनी। उसकी स्थिति क्या है। मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि इसके बाद भी कोई मामला पकड़ में आया तो प्रस्ताव बनाने और उसकी जांच करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed