फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A boy died while playing hockey, the body was kept and a road was blocked for three hours

Gorakhpur News: हॉकी खेलते समय हुई थी बालक की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया चक्का जाम

Mon, 26 May 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A boy died while playing hockey, the body was kept and a road was blocked for three hours
चौरीचौरा इलाके में शनिवार को हॉकी खेलते समय बालक की पेट में गेंद लगने का मामला
विज्ञापन

बालक कि मां की तहरीर पर एक किशोर व उसके पिता पर दर्ज किया गैर इरादन हत्या का केस
परिजनों ने प्रदर्शन कर 10 लाख की आर्थिक मदद और आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की
चौरीचौरा/सरदारनगर। इलाके के इब्राहिमपुर गांव के कुसुली टोला स्थित बाग में शनिवार को हॉकी खेलने के दौरान पेट में गेंद लगने से अविनाश निषाद (11) की मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर शाम पांच बजे परिवार वालों के साथ ही नाराज ग्रामीणों ने कुसुली गांव के पास भौवापार-इब्राहिमपुर संपर्क मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर प्रशासन की टीम के साथ ही चौरीचौरा पुलिस पहुंच गई। समझाने के बाद भी ग्रामीण तीन घंटे तक सड़क पर ही जमे रहे। रात आठ बजे नायब तहसीलदार के आश्वासन मिलने पर लौट गए।
नायब तहसीलदार विजय कुमार यादव को मृतक की मां कुंती देवी ने मांग पत्र सौंपा। उसमें लिखा था कि 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। साथ ही आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज हो। तहसीलदार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के मुताबिक, कुंती देवी की तहरीर पर कुसुली के रहने वाले एक बालक और उसके पिता कमलेश निषाद पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। दोनों को हिरासत में भी ले लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अविनाश निषाद शनिवार को कुसुली गांव के एक बगीचे में बच्चों के साथ हॉकी खेल रहा था। इस दौरान तेज गति से गेंद अविनाश के पेट में लगी, जिससे वह अचेत होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने मां कुंती देवी को सूचित कर बालक को इलाज के लिए एम्स लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अविनाश की मां कुंती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पुत्र क्रिकेट खेलने के लिए कुसुली गांव के एक बगीचे में गया था, जहां विपक्षी टीम का किशोर बैट से मेरे बेटे के सीने पर मार दिया, जिससे पुत्र वहीं पर गिरकर अचेत हो गया। इसकी कोई सूचना दिए बिना ही आरोपी किशोर का पिता कमलेश उसे लेकर एम्स चला गया। जहां डॉक्टर ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया। बेटे का शव छोड़कर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने आरोप लगाया कि है कि इस घटना को वहां खेल खेलने गए बच्चों ने देखा और पूरी बात बताई है। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया था। इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजनों को समझाकर हटा दिया गया है। आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed