{"_id":"687d481f9a7dc2533f0454c0","slug":"gorakhpur-news-40-students-fall-ill-due-to-food-poisoning-in-brd-medical-college-hostel-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1056-1010187-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से 40 छात्र बीमार- 10 अभी भी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से 40 छात्र बीमार- 10 अभी भी भर्ती
Mon, 21 Jul 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:18 AM IST
सार
शुक्रवार व शनिवार को बीमार हुए छात्रों की स्थिति भी नहीं सुधरी थी। रविवार की रात में किसी छात्र ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्राचार्य सक्रिय हुए और दो फैकल्टी सदस्यों को साथ लेकर न्यू यूजी हॉस्टल पहुंचे।
विज्ञापन
अस्पतला में भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के न्यू यूजी हॉस्टल में रह रहे एमबीबीएस के 40 छात्र फूड पॉइजनिंग के चलते गंभीर रूप से बीमार हैं। इनमें से 10 छात्रों को रविवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद कमरे में भेज दिया गया।
जानकारी होने पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने अस्पताल पहुंचकर छात्रों के हालत की जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि मशरूम खाने से छात्रों के बीमार होने की आशंका है। मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित न्यू यूजी छात्रावास में एमबीबीएस सेकंड, थर्ड और फाइनल ईयर के विद्यार्थी रहते हैं।
इस हॉस्टल में करीब 400 छात्र हैं। सभी छात्रावासी हॉस्टल परिसर में ही संचालित मेस में भोजन करते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भोजन के बाद 15 छात्रों की तबीयत बिगड़ी। इन छात्रों ने अपने सीनियर से पूछकर कुछ दवाएं मंगाई। शनिवार को फिर 15 छात्र बीमार पड़ गए। इसके बाद रविवार को भी 10 छात्रों को उल्टी-दस्त होने लगा।
विज्ञापन
शुक्रवार व शनिवार को बीमार हुए छात्रों की स्थिति भी नहीं सुधरी थी। रविवार की रात में किसी छात्र ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्राचार्य सक्रिय हुए और दो फैकल्टी सदस्यों को साथ लेकर न्यू यूजी हॉस्टल पहुंचे।
बीमार छात्रों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानने के बाद सभी 40 छात्रों को मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय में भिजवाया। साथ ही डॉक्टरों की टीम बुलाकर स्वयं भी पहुंचे। प्राचार्य ने अपने सामने ही सभी 40 छात्रों का परीक्षण कराया। इनमें से अधिक गंभीर 10 छात्रों को वार्ड में भर्ती करा दिया गया। शेष 30 छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद फिर हॉस्टल भेज दिया गया।
देर रात 10 छात्रों के बीमार होने की जानकारी पर हॉस्टल पहुंचा तो पता लगा कि तीन दिन में 40 छात्र बीमार हो चुके हैं। छात्रों ने बताया कि शुक्रवार को मशरूम खाने के बाद से उनको दिक्कत शुरू हुई थी। सभी छात्रों का उपचार कराया जा रहा है। सोमवार को इस विषय में विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। मेस की भी जांच की जाएगी: डॉ. रामकुमार जायसवाल, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज