फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, 15 passengers missed their flight to Bangalore and created a ruckus at the airport

Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर 15 यात्रियों की बंगलूरू की फ्लाइट छूटी, जमकर किया हंगामा-निदेशक ने दी ये सलाह

Sat, 03 May 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 May 2025 12:47 AM IST
सार

महराजगंज के कोल्हुई निवासी इंसाफ अली ने बताया कि वह दोपहर बाद तीन बजे ही एयरपोर्ट पर आ गए थे। लाइन में टिकट चेक करते समय कर्मचारी एक यात्री से बहस कर रहे थे। 15-20 मिनट तक हम लोग पीछे ही लाइन में खड़े रहे। इसके बाद बताया गया कि बंगलूरू की बोर्डिंग बंद हो गई है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, 15 passengers missed their flight to Bangalore and created a ruckus at the airport
फ्लाइट छूटने के बाद एयपोर्ट के बाहर खड़े निराश यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 15 यात्रियों की शाम 5:55 बजे इंडिगो की बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट छूट गई। इससे नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि टिकट का पैसा वापस मांगने पर एयरलाइन कंपनी के कर्मचारियों ने यात्रियों से बदसलूकी की।
विज्ञापन


यात्रियों ने कर्मचारियों के विवाद की वजह से ही फ्लाइट छूटने का भी आरोप लगाया। करीब एक घंटे तक एयरपोर्ट पर हंगामा चलता रहा, इसके बाद निराश होकर यात्री देर शाम करीब 7:30 बजे बाहर निकले। सुशांत कुमार सिंह ने बताया कि मुझे बंगलूरू से गोवा जाना था।
विज्ञापन


इंडिगो की फ्लाइट का टिकट बुक कराया था। समय से एयरपोर्ट पर पहुंच गया था। टर्मिनल पर तीन लाइन लगी थी। हम भी लाइन में खड़े थे। अचानक कंपनी का सर्वर डाउन हो गया। कर्मचारी आपस में बहस कर रहे थे। एक सीनियर मैडम थीं, जिन्होंने बोर्डिंग पास देने के बाद छीनकर फाड़ दिया। इसका कोई कारण नहीं बताईं। उनके समेत 15 लोगों की फ्लाइट छूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज के कोल्हुई निवासी इंसाफ अली ने बताया कि वह दोपहर बाद तीन बजे ही एयरपोर्ट पर आ गए थे। लाइन में टिकट चेक करते समय कर्मचारी एक यात्री से बहस कर रहे थे। 15-20 मिनट तक हम लोग पीछे ही लाइन में खड़े रहे। इसके बाद बताया गया कि बंगलूरू की बोर्डिंग बंद हो गई है।

इसके बाद कर्मचारी काउंटर बंद करके चले गए। एक घंटे तक यात्री वहां खड़े रहे, कोई सुनवाई नहीं हुई। गोरखपुर की स्नेहा ने बताया कि 3:30 बजे तक एयरपोर्ट पर आ गई थी। लाइन में यात्री से कर्मचारियों का विवाद हुआ था। उसकी वजह से बाकी लोगों को वापस भेज दिया गया।


वह बंगलूरू में नौकरी करती है, समय पर पहुंचना था। फ्लाइट तो छूट ही रिफंड देने से भी मना कर दिए। गगहा के रहने वाले गुफरान खान ने बताया कि बंगलूरू से आबूधाबी जाना था। इसके लिए टिकट का बुक कराया था। अंदर जाने पर कर्मचारियों के विवाद की वजह से तमाम लोगों को वापस कर दिया गया। यात्रियों ने बताया कि जिन्हें जाना जरूरी है, वे लखनऊ जा रहे हैं, वहां से फ्लाइट पकड़ेंगे। -------

इस मामले की जानकारी है। यात्री देर से आए थे, इसलिए उनकी फ्लाइट छूट गई है। यात्रियों को समय का ध्यान देना चाहिए: आरके पराशर, निदेशक, एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed