फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, 10 passengers, including three children, were stuck in the railway station lift for 25 minutes.

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन के लिफ्ट में फंस गए 3 बच्चों संग 10 यात्री, 25 मिनट अटकी रही- जानिए कैसे खुली

Sun, 02 Nov 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Nov 2025 02:02 AM IST
सार

जब 10 मिनट तक लिफ्ट ऊपर नहीं गया तो सब परेशान हो गए। अफनाहट भी होने लगी। उन्होंने बताया कि बच्चे घबराकर रोने लगे। इसके बाद विवेकानंद ने लिफ्ट में मदद के लिए लिखे गए मोबाइल नंबर पर फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद गूगल से जीआरपी का नंबर निकालकर फोन किया तो दो पुलिसकर्मी मौके पर आए।

विज्ञापन
In Gorakhpur, 10 passengers, including three children, were stuck in the railway station lift for 25 minutes.
खराब हुई लिफ्ट फंसे यात्री विवेकानंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक परिवार सहित 10 यात्री लिफ्ट में करीब 25 मिनट तक फंसे रहे। लिफ्ट में तीन बच्चे भी थे, जो पसीने से तर-बतर होने के बाद घबरा गए। जीआरपी के दो पुलिसकर्मियों के प्रयास से करीब 25 मिनट बाद दरवाजा खुला तो सभी बाहर आ सके।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से लिफ्ट बंद हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। शनिवार सुबह प्लेटफॉर्म नंबर छह पर लगे लिफ्ट में एक परिवार के पांच लोग और पांच अन्य यात्री फुट ओवरब्रिज पर जाने के लिए चढ़े।
विज्ञापन


एक नंबर बटन दबाने के बाद दरवाजा बंद हो गया लेकिन लिफ्ट ऊपर की ओर नहीं जा रही थी। लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे गुठनी, सिवान के विवेकानंद जायसवाल ने बताया कि करीब 25 मिनट तक फंसे रहे। उनके साथ एक परिवार के दंपती और उनके तीन बच्चे भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब 10 मिनट तक लिफ्ट ऊपर नहीं गया तो सब परेशान हो गए। अफनाहट भी होने लगी। उन्होंने बताया कि बच्चे घबराकर रोने लगे। इसके बाद विवेकानंद ने लिफ्ट में मदद के लिए लिखे गए मोबाइल नंबर पर फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ।


इसके बाद गूगल से जीआरपी का नंबर निकालकर फोन किया तो दो पुलिसकर्मी मौके पर आए। इसी दौरान ऑपरेटर भी आ गए। करीब 25 मिनट बाद दरवाजा खुला तो सभी बाहर आ सके। गनीमत रहा कि सभी लोग सकुशल बाहर निकल गए।

कुछ तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट फंस गया था। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं: पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed