{"_id":"68e6331e684450bc740e9292","slug":"gorakhpur-murder-accused-consulted-a-lawyer-and-then-surrendered-after-killing-his-sister-2025-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मां ने इज्जत से पाला, बहन ने उसे मिट्टी में मिलाया...', भाई ने इसलिए मारा; गरीबी व कर्ज के बोझ में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मां ने इज्जत से पाला, बहन ने उसे मिट्टी में मिलाया...', भाई ने इसलिए मारा; गरीबी व कर्ज के बोझ में परिवार
Wed, 08 Oct 2025 03:26 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Oct 2025 03:26 PM IST
सार
गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग के मामले में बहन की हत्या के आरोपी ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद उसने अधिवक्ता से संपर्क किया। उनकी सलाह के बाद थाने में आकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
gorakhpur murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके में ऑनर किलिंग के मामले में आरोपी युवक ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि उसे कोई पछतावा नहीं है। उसने तो घर की इज्जत बचाई है। मां ने हमें इज्जत से पाला है लेकिन बहन ने सब मिट्टी में मिला दिया इसलिए उसे मार दिया।
आरोपी ने बताया कि बीते कई महीनों से बहन का प्रेम प्रसंग महाराजगंज जिले के रहने वाले उसके दोस्त से चल रहा था। वह जब चाहता, गांव आकर उसकी बहन से मिलता या उसे बुला ले जाता था। इससे गांव में काफी बदनामी हो रही थी। मां ने भी कई बार बहन को समझाया और दूसरी जगह शादी करने की बात कही, लेकिन वह जिद पर अड़ी रहती थी।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि पिता की मौत के बाद मां ने हमें बड़ी मुश्किल से पाला। बहन की मौत से परिवार पर लगा दाग मिट जाएगा। शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा छोटा भाई भी अब सिर उठाकर जी सकेगा। बहन की करतूत के चलते वह गांव नहीं आ रहा था।

Trending Videos
आरोपी की मां ने बताया कि बेटी अगर अपने भाई की बात मान लेती तो आज जिंदा होती। बेटे ने जो किया वह गलत है। हालात ने उसे अंधा बना दिया।
गरीबी और कर्ज के बोझ में टूटा परिवार
आरोपी की मां ने बताया कि पति की मौत के बाद तीनों बच्चों की परवरिश और पढ़ाई के लिए खेत को बंधक रख दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनवाया था। खेत गिरवी है और कमाने वाला बेटा जेल चला गया। बेटी का दाह संस्कार तो गांव के एक भले व्यक्ति के पैसे से हुआ। अब आगे के कर्मकांड के लिए पैसे नहीं हैं। रातों की नींद उड़ गई है।

महिलाओं ने की सख्त कानून की मांग
घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। गांव की कई महिलाओं ने कहा कि प्रेम प्रसंग में धोखा देकर शादी से इन्कार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कोई लड़की अपनी जान न गंवाए और कोई भाई इस हद तक न पहुंचे।

दहेज के लिए शादी से किया इनकार
युवक ने दोस्त की बहन को प्यार के जाल में फंसाया और शादी की बात हुई तो दहेज की मांग करने लगा। ग्रामीणों का कहना है कि बहन के प्यार का यह क्रूर रूप देखकर उसका भाई बर्दाश्त नहीं कर सका। दोस्त से कई बार इज्जत की दुहाई देकर उसके सामने गिडगिड़ाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की प्रेम कहानी में कई उतार चढ़ाव आए।

प्यार के इजहार से शुरू हुआ शादी का यह सफर दहेज की मांग के साथ अंततः हत्या तक पहुंच गया। प्रेमी के घर वाले इस मामले में कुछ बोलने से इनकार कर रहे हैं। वहीं प्रेमी के घर के आसपास के लोगों में हो रही चर्चा के मुताबिक रविवार की रात युवती के भाई और मां के साथ झगड़ा हुआ। इसके बाद युवती प्रेमी के घर चली गई।
जी करता है, तेरा गला दबाकर मार डालूं
ग्रामीणों के अनुसार, रविवार की रात को भाई और बहन के बीच तीखी बहस हुई। भाई ने बहन से कहा कि तेरे कारण परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल गई। जी करता है, तेरा गला दबाकर मार डालूं, ताकि यह बेइज्जती हमेशा के लिए खत्म हो जाए। लेकिन बहन ने जवाब दिया, चाहे तुम मेरा गला दबा दो या मार डालो, मैं प्रेमी के साथ ही रहूंगी। यह सुनकर भाई का गुस्सा और बढ़ गया।

सोमवार की सुबह भाई ने बहन को मामा के घर ले जाने की बात कही लेकिन रास्ते में एक सुनसान जगह पर स्थित नाले के पास उसने बहन का गला दबाकर पानी में डुबोकर मार डाला। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।
छह महीने पहले मंदिर में शादी कर ली थी
करीब दो साल पहले जब युवती की मां की तबीयत खराब हुई थी, तब उसका दोस्त उसके घर सामान और पैसे देने आया था। यहीं से उसकी बातचीत युवती शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गया। दोनों ने छह महीने पहले मंदिर में शादी कर ली और कुछ समय तक साथ रहे। बाद में प्रेमी ने उसे मायके छोड़ दिया।

पुलिस की जांच में यह बताया जा रहा है कि अगर प्रेमी ने उसकी बहन को स्वीकार कर लिया होता, तो शायद यह घटना नहीं होती। पुलिस अब प्रेमी और प्रेमिका के फोन, व्हाट्सएप चैट और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है, ताकि प्रेमी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दहेज की मांग और प्रेम संबंधों का टूटना हत्या का प्रमुख कारण रहा।
बहन की हत्या के बाद आरोपी ने अधिवक्ता से ली सलाह, फिर किया सरेंडर
गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग के मामले में बहन की हत्या के आरोपी ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद उसने अधिवक्ता से संपर्क किया। उनकी सलाह के बाद थाने में आकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग के मामले में बहन की हत्या के आरोपी ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद उसने अधिवक्ता से संपर्क किया। उनकी सलाह के बाद थाने में आकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कैंपियरगंज इलाके में सोमवार को भाई ने घर की इज्जत के नाम पर अपनी छोटी बहन की हत्या कर दी थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन का संबंध घर से चार किमी दूर स्थित महाराजगंज जिले के रहने वाले उसके दोस्त से था। इसका वह विरोध कर रहा था। कई बार समझाने और रोकने के बावजूद वह युवक से मिलती रही।
आरोपी ने बताया कि इसी बात को लेकर वारदात से पहले भी दोनों में विवाद के बाद हाथापाई हो गई थी। हाथापाई में बहन के नाखून से उसके हाथ व चेहरे पर खरोंच के निशान भी हो गए थे। आरोपी ने बताया कि बहन की हत्या के बाद उसने सबसे पहले अपने एक परिचित अधिवक्ता को कॉल कर आपबीती बताई। अधिवक्ता के कहने पर ही वह थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव भी बरामद करा दिया था।
एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामला पूरी तरह ऑनर किलिंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे दोस्त के साथ अपनी बहन के संबंध पर शर्म महसूस होती थी। कई बार चेतावनी देने के बावजूद वह नहीं मानी, इसलिए गुस्से में उसने यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, जेल जाते समय आरोपी के चेहरे पर न तो पछतावा था न ही कोई सिकन।
मोबाइल डेटा व कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
कैंपियरगंज थाना प्रभारी राकेश कुमार रोशन ने बताया कि पड़ोसियों के साथ मृतका की मां और छोटे भाई के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इसके साथ ही मृतका के मोबाइल डेटा व कॉल डिटेल की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या से पहले वह किससे संपर्क में थी।

वारदात के बाद घर में पसरा सन्नाटा
वारदात के बाद मृतका के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतका के चलते पूरा परिवार परेशान रहता था। आए दिन घर में कलह होती थी। ग्रामीणों के साथ परिवार को भी उसके प्रेम संबंध पर आपत्ति थी। पुलिस अब प्रेमी युवक की तलाश में भी जुट गई है ताकि हत्या की पृष्ठभूमि और पूरी सचाई सामने आ सके।