फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Municipal Corporation sealed four shops due to defaults. Action will continue further

Gorakhpur News: नगर निगम ने अपनी 4 दुकानें की सील, आगे भी जारी रहेगी ये कार्रवाई- जानिए क्यों

Sat, 01 Mar 2025 11:56 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 01 Mar 2025 11:56 AM IST
सार

जोन तीन (गोलघर) में कर अधीक्षक ओम प्रकाश यादव, निरीक्षक फरहान अहमद, देवेन्द्र मिश्रा, अमर श्रीवास्तव, कन्हैया के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 11 दुकानों से 6.15 लाख की वसूली की गई। बकाया नहीं देने पर एक दुकान सील किया गया।

विज्ञापन
Gorakhpur Municipal Corporation sealed four shops due to defaults. Action will continue further
नगर निगम भवन - फोटो : स्त्रोत- एक्स

विस्तार

नगर निगम के बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान में विभिन्न जोन में चार दुकानों को सील किया गया। इसके साथ ही करीब नौ लाख रुपये बकाया की वसूली की गई। जोन एक की जोनल अधिकारी अनुष्का सिंह, निरीक्षक अजय सिंह और धर्मेन्द्र गौड़ के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में आठ दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


इन दुकानों से मौके पर ही 76 हजार रुपये की वसूली की गई। वहीं, जोन तीन (गोलघर) में कर अधीक्षक ओम प्रकाश यादव, निरीक्षक फरहान अहमद, देवेन्द्र मिश्रा, अमर श्रीवास्तव, कन्हैया के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 11 दुकानों से 6.15 लाख की वसूली की गई।
विज्ञापन


बकाया नहीं देने पर एक दुकान सील किया गया। जोन चार में कर अधीक्षक विपुल विक्रम राय, निरीक्षक संदीप सिंह और कामेश्वर चौधरी के नेतृत्व में चले अभियान में पांच दुकानों से 1.75 लाख जमा मौके पर किया गया। वहीं बरगदवा और सुभाष चंद्र बोस नगर में दो दुकानों को सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन पांच में कर अधीक्षक संतोष गुप्ता एवं निरीक्षक निरंजन गौड़ में चले अभियान में पांच दुकानों से 83 हजार की वसूली हुई। बकाया में एक दुकान को सील किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed