फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur mahotsav Will be organized from 11 to 13 January

गोरखपुर महोत्सव: प्रतियोगिताओं के साथ ही सजेगी सुरों की शाम, 11 से 13 जनवरी तक होगा आयोजन

Thu, 17 Nov 2022 10:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Nov 2022 10:14 AM IST
सार

मंगलवार को कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने पर्यटन समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें महोत्सव के आयोजन व उसकी तैयारियों पर चर्चा हुई। तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन चंपा देवी पार्क, नुमाइश ग्राउंड एवं रामगढ़ताल में करने की योजना है।

विज्ञापन
Gorakhpur mahotsav Will be organized from 11 to 13 January
gorakhpur mahotsav - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस साल भी 11 से 13 जनवरी तक गोरखपुर महोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान दिन में खेलकूद समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी तो शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम। आखिरी दिन बॉलीवुड नाइट का आयोजन होगा। इसके लिए पर्यटन विभाग नामी कलाकारों के संपर्क में है। महोत्सव का शुभारंभ राज्यपाल करेंगी तो समापन मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने पर्यटन समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें महोत्सव के आयोजन व उसकी तैयारियों पर चर्चा हुई। तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन चंपा देवी पार्क, नुमाइश ग्राउंड एवं रामगढ़ताल में करने की योजना है।
विज्ञापन


इस दौरान जिले की लोक कलाओं भी बढ़ा मंच मिलेगा। कमिश्नर ने भी निर्देश दिए हैं कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को पूरा मौका दिया जाए। उन्होंने बताया कि महोत्सव में पारंपरिक खेलकूद, प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। साथ ही माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा स्तर पर बच्चों की ओर से विभिन्न कार्यक्रम तथा अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। शिल्प मेला एवं बॉलीवुड के कलाकारों के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सम्मानित होंगे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले

महोत्सव के दौरान कला, साहित्य, पत्रकारिता, लेखन एवं सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। इन क्षेत्रों से जुड़ी मेधा का चयन करने के लिए कमेटी बनाई जाएगी।

सभी विभागों की लगेगी प्रदर्शनी
कमिश्नर ने बताया कि वृद्धाश्रम/अनाथ आश्रम में रह रहे लोगों/बच्चों को भी महोत्सव में लाया जाए तथा उन्हें कार्यक्रमों के समापन के बाद उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए। महोत्सव में सभी संबंधित अधिकारी अपने विभागों की प्रदर्शनी/स्टाल लगाएं।

कमेटी की निगरानी में होगी तैयारियां
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर महोत्सव के लिए कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित है, डीएम उपाध्यक्ष तथा एसएसपी, नगर आयुक्त, जीडीए उपाध्यक्ष समेत कई अन्य विभागों के अधिकारी सदस्य हैं। इसके अलावा अन्य कार्यों के लिए कई उप समितियां भी बनाई गई है। बैठक में उपाध्यक्ष जीडीए, मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा, एडीएम वित्त एवं राजस्व सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed