फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Mahotsav Tourism Minister will inaugurate tomorrow, CM will conclude on 13th

Gorakhpur Mahotsav: आज पर्यटन मंत्री करेंगे उद्घाटन, 13 को सीएम करेंगे समापन; यहां देखिए पूरा शेड्यूल

Thu, 11 Jan 2024 07:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 11 Jan 2024 07:13 AM IST
सार

11 जनवरी को गोरखपुर महोत्सव का उद्घाटन समारोह चंपा देवी पार्क में होगा। उद्घाटन शिंजिनी कुलकर्णी द्वारा गणेश वंदना एवं कत्थक नृत्य से होगी। सबरंग कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। शाम को सुरभि सिंह शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति देंगी।

विज्ञापन
Gorakhpur Mahotsav Tourism Minister will inaugurate tomorrow, CM will conclude on 13th
गोरखपुर महोत्सव को लेकर महोत्सव का फोल्डर लॉन्च करते सांसद रवि किशन शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 गोरखपुर महोत्सव का उद्घाटन बृहस्पतिवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। 13 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव का समापन करेंगे। 11 से 13 जनवरी तक आयोजित इस महोत्सव में भोजपुरी और हिंदी के कलाकारों के अलावा 280 स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें हॉट एंड एयर बैलून शो होगा। मेला 17 जनवरी तक चलेगा।

विज्ञापन


मंगलवार को कमिश्नर सभागार में इसकी जानकारी देते हुए सांसद रवि किशन ने कहा कि महोत्सव ज्ञान-विज्ञान और कला का संगम होगा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए इसमें कुछ न कुछ खास होगा। कमिश्नर अनिल कुमार ढींगरा, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी गौरव ग्रोवर और सीडीओ संजय मीणा ने पत्रकारों को महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


कहा कि गोरखपुर महोत्सव लोगों को गोरखपुर के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से परिचित कराने का माध्यम है। महोत्सव के दौरान लोगों को आजादी की लड़ाई में गोरखपुर के योगदान, श्रीराम मंदिर आंदोलन में योगदान, पूर्वांचल की लोक कला, वाद्य यंत्र आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस बार जो भी कार्यक्रम रखे गए हैं, वह स्वस्थ मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्द्धन करने वाले भी होंगे। इसीलिए स्कूली बच्चों को भी इसमें आमंत्रित किया जाएगा। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था भी चाक चौबंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: एम्स में ब्लड बैंक के बाद जल्द शुरू होगी डायलिसिस यूनिट, मरीजों को हो रही दिक्कत

पहले दिन बी प्राक, दूसरे दिन कल्पना पटवारी और तीसरे दिन कनिका कपूर होंगी मुख्य आकर्षण
11 जनवरी को गोरखपुर महोत्सव का उद्घाटन समारोह चंपा देवी पार्क में होगा। उद्घाटन शिंजिनी कुलकर्णी द्वारा गणेश वंदना एवं कत्थक नृत्य से होगी। सबरंग कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। शाम को सुरभि सिंह शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति देंगी। शाम 07:00 बजे से बॉलीवुड नाइट में बी प्राक के कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे।

12 जनवरी को प्रातः 10 बजे से मुख्य मंच पर स्कूली बच्चों के कार्यक्रम होंगे। दोपहर में टेलेंट हंट के कलाकारों के अलावा लोकरंग कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम चार बजे से कवि सम्मेलन का होगा। सांसद रवि किशन तथा आराधना सिंह की टीम लोक गायन प्रस्तुत करेंगी। शाम छह बजे से अनुपमा यादव की तरफ से भोजपुरी बैंड का आयोजन होगा। रात आठ बजे भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी प्रस्तुति देंगी।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय टीम ने की एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के सुरक्षा मानकों की जांच, 26 करोड़ से बना है भवन

13 जनवरी को गोरखपुर महोत्सव का समापन मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होगा। इस दौरान महोत्सव के स्मारिका का विमोचन, सांसद रवि किशन द्वारा काव्य पाठ एवं भगवान श्रीराम पर भजन एवं पद्मश्री सुरेश वाडेकर द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। सबरंग कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। वनटांगिया ग्रामवासियों द्वारा सुगम शेखावत के निर्देशन में फैशन शो होगा। शाम सात बजे से कनिका कपूर का कार्यक्रम होगा।

बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में होगा नाटकों का मंचन
11 से 13 जनवरी तक सांयकाल बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में विभिन्न नाट्य एवं थिएटर समूहों द्वारा लोकनायक तुलसीदास, राम की लीला, विवेकानंद कालिंग शिकागो लाइव, धम्म शरणम, जब जागो तभी सवेरा और दुखवा में बीतल रतिया नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे।

11 से 17 जनवरी तक चंपा देवी पार्क में शिल्प प्रदर्शनी, कृषि प्रदर्शनी, उद्यान प्रदर्शनी, विज्ञान प्रदर्शनी, मंडलीय सरस मेला, पुस्तक मेला के साथ-साथ विभन्न सरकारी विभागों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड बनेगा मिनी आईसीयू, तत्काल मिलेगा उपचार

कृषि प्रदर्शनी के अंतर्गत उद्यान विभाग की तरफ से आधुनिक बागवानी से अवगत कराया जाएगा। शिल्प प्रदर्शनी में उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, गुजरात, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, असम सहित अन्य राज्यों से शिल्पी आएंगे। इसके अलावा सहारनपुर का फर्नीचर, बनारसी साड़ी, खुर्जा के चीनी मिट्टी के बर्तन, भदोही का कालीन, लखनऊ का चिकनकरी आदि प्रमुख है। स्थानीय उत्पाद में टेराकोटा व रेडीमेड गारमेंट भी प्रदर्शित किया जाएगा। ओडीओपी से संबंधित स्टॉल भी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:

11 से 17 जनवरी तक पुस्तक मेला में राजकमल प्रकाशन दिल्ली, लोकभारती प्रकाशन प्रयागराज, राजपाल एंड सन्स आदि सहित 17 प्रकाशन समूह आएंगे। स्थानीय स्तर पर गीताप्रेस की पुस्तकें भी रहेंगी।

महंत दिग्विजयनाथ पार्क में हॉट एयर बैलूनिंग एवं अन्य मनोरंजक खेलों का आयोजन होगा। खेलकूद प्रतियोगिताओं बैडमिंटन, कुश्ती, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, बाक्सिंग, वालीबाल, टेबल टेनिस, कबड्डी, हाफ मैराथन, दिव्यांग ट्राई साइकिल रेस, हॉकी, बास्केटबॉल आदि का आयोजन क्षेत्रीय क्रीड़ा मैदान पर किया जा रहा है। विजेताओं का पुरस्कार वितरण भी 13 तारीख को मुख्यमंत्री के हाथों होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed