फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Link Expressway will complete work by March 2022

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण में आएगी तेजी, मार्च 2022 तक काम पूरा करने का है लक्ष्य

Tue, 23 Feb 2021 06:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Feb 2021 06:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Link Expressway will complete work by March 2022
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार के बजट में पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 850 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से शहर को जोड़ने वाले पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण में और तेजी आएगी। लिंक एक्सप्रेस-वे के बन जाने से गोरखपुर के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। इसे मार्च 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


दरअसल, सरकार की इस लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारा बनाने की योजना है। इसके तहत खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों, भंडारण गृह, मंडी तथा दुग्ध आधारित उद्योगों की स्थापना हो सकेगी। साथ ही परियोजना के आसपास के क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ ही कृषि, वाणिज्य, पर्यटन तथा उद्योगों की आय को भी बढ़ावा मिलेगा। एक्सप्रेस-वे के नजदीक इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, मेडिकल संस्थान आदि की स्थापना के लिए भी अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले में 95 प्रतिशत जमीन का हो चुका है अधिग्रहण
गोरखपुर जिले में लिंक एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत आने वाली करीब 95 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। जिसमें सदर तहसील में 11.6 हेक्टेयर, सहजनवां में 65 हेक्टेयर और खजनी में 402.66 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 10 हजार किसानों को इसके लिए 1,099 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। वहीं योजना के अंतर्गत गोरखपुर में 88, संतकबीरनगर में 4, आजमगढ़ में 41 और आंबेडकर नगर में 37 गांवों का अधिग्रहण होना है। जिन किसानों से जमीन ली जानी है उनकी कुल संख्या 20,424 है।
 

लखनऊ के लिए मिलेगा एक और मार्ग

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे बनने के बाद गोरखपुर से लखनऊ आने-जाने के लिए एक और मार्ग तैयार हो जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को गोरखपुर से जोड़ने के लिए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर को जोड़ने वाला लिंक गोरखपुर से निकल कर सदर, सहजनवां और खजनी तहसील होते हुए घनघटा तहसील के चार गांवों से होकर जाएगा। यह आंबेडकर नगर होते हुए आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से मिल जाएगा। लिंक एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 91.352 किमी है। भविष्य में छह लेन तक इसका विस्तार किया जा सकेगा। फिलहाल सड़क चार लेन ही बनाई जाएगी।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे एक नजर में
  • गोरखपुर बाईपास एनएच- 27 पर स्थित ग्राम जैतपुर के पास से शुरू होकर आजमगढ़ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जाकर जुड़ेगा।
  • लिंक एक्सप्रेस-वे की लंबाई 91.352 किलोमीटर है जो गोरखपुर, आंबेडकर नगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़ से होकर गुजरेगा
  • एक्सप्रेस-वे चार लेन चौड़ा (छह लेन तक विस्तार करने योग्य) तथा संरचनाएं छह लेन चौड़ाई की बनायी जाएंगी। इसके एक ओर 3.75 मीटर चौड़ाई की सर्विस रोड बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed