{"_id":"6569bb2567d3c6fb8503ae97","slug":"gorakhpur-intercity-delayed-by-six-hours-and-dadar-special-by-more-than-12-hours-2023-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर इंटरसिटी छह घंटे व दादर स्पेशल 12 घंटे से अधिक लेट, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर इंटरसिटी छह घंटे व दादर स्पेशल 12 घंटे से अधिक लेट, जानिए क्या है वजह
Fri, 01 Dec 2023 04:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Dec 2023 04:23 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ पूजा और दिवाली में चलाई गई स्पेशल ट्रेनों के चलते तो प्रमुख ट्रेनों का शिड्यूल बिगड़ा ही था, अब कोहरे ने भी दिक्कत बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से चली। वहीं शुक्रवार को मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन की रैक बृहस्पतिवार की देर रात तक गोरखपुर नहीं आ पाई थी।
विज्ञापन
इंटरसिटी एक्सप्रेस पिछले तीन दिनों से लेट चल रही है। मंगलवार को यह ट्रेन रात में करीब ढाई बजे गोरखपुर स्टेशन पर पहुंची थी। इसके बाद जब धुलाई के लिए यार्ड में जाना था, तो ट्रैक पर दूसरी ट्रेन खड़ी थी। इसके चलते इंटरसिटी के रैक की सफाई ही नहीं हो पाई। सुबह 6 बजे के बजाय यह ट्रेन दिन के 10.50 बजे रवाना हो सकी।
विज्ञापन
इसी तरह दादर स्पेशल ट्रेन भी करीब 12 घंटे की देरी से चली। कई अन्य ट्रेन भी देरी से चल रही हैं। ट्रेनों की इस लेट लतीफी के चलते कई यात्रियों को दिक्कत हुई। बृहस्पतिवार की सुबह गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए ट्रेन का टिकट लिए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इंटरसिटी लेट होने की जानकारी मिलने के बाद वे वंदे भारत का टिकट लेने पहुंचे तो पता लगा कि ट्रेन फुल है।
उन्होंने काउंटर से जनरल टिकट खरीदा है, लेकिन उस टिकट पर वंदे भारत में प्रवेश नहीं मिला। इसके बाद टिकट वापस कर बस स्टेशन पहुंचे तो वहां लखनऊ जाने के लिए कोई बस ही अगले आधे घंटे तक उपलब्ध नहीं थी। इस तरह से कई अन्य यात्री भी परेशान रहे।
उन्होंने काउंटर से जनरल टिकट खरीदा है, लेकिन उस टिकट पर वंदे भारत में प्रवेश नहीं मिला। इसके बाद टिकट वापस कर बस स्टेशन पहुंचे तो वहां लखनऊ जाने के लिए कोई बस ही अगले आधे घंटे तक उपलब्ध नहीं थी। इस तरह से कई अन्य यात्री भी परेशान रहे।