फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur health Department emphasis on availability of medicines

अलर्ट: दवाओं की उपलब्धता पर विभाग का जोर, नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए शुरू की तैयारी

Thu, 02 Dec 2021 03:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Dec 2021 03:47 PM IST
सार

ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए दवाओं की उपलब्धता की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। शासन के निर्देश के बाद इन दवाओं की उपलब्धता बाजार में सुनिश्चित कराई जाएगी।

विज्ञापन
Gorakhpur health Department emphasis on availability of medicines
covid 19 test - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए औषधि विभाग दवाओं और मेडिकल डिवाइस की उपलब्धता सुनिश्चित करने में लगा है। दूसरी लहर में चूक से सबक लेते हुए विभाग ने अभी से दवाओं की पड़ताल शुरू कर दी है। व्यापारियों को निर्देश दिया गया है कि जो दवाएं या मेडिकल डिवाइस नहीं हैं, उन्हें मंगाया जाए।

विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर गोरखपुर में अप्रैल माह में शुरू हुई थी। अप्रैल, मई, जून में रेमडेसिविर, टोसिलीजुमैब, आइवरमेक्टिन जैसी दवाओं के लिए मारीमारी थी। पल्स ऑक्सीमीटर, नेबुलाइजर, थर्मामीटर तक नहीं मिल रहे थे। मास्क व सैनिटाइजर ब्लैक में बिक रहे थे।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए दवाओं की उपलब्धता की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। शासन के निर्देश के बाद इन दवाओं की उपलब्धता बाजार में सुनिश्चित कराई जाएगी। मेडिकल डिवाइस के बारे भी व्यापारियों को जानकारी दी जा रही है। जिससे की इनकी कमी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विदेश से आए आठ लोगों की जांच, रिपोर्ट निगेटिव

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सर्तक हो गया है। बुधवार को विदेश से आए आठ लोगों की एयरपोर्ट पर जांच की गई। सभी बिहार के रहने वाले हैं। एंटीजन जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सीएमओ को निर्देश दिया कि विदेश से आने वाले लोगों की जांच जरूर कराएं। निगरानी सूची में डाले गए 12 देशों से आने वाले लोगों की जांच आरटीपीसीआर से कराएं।  

कोविड जांच के नोडल अधिकारी डॉ एके सिंह ने बताया कि इन 12 देशों से आने वालों को विशेष निगरानी में रख जाएगा। बताया कि जिले में कोविड जांच का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। मौजूदा समय में प्रतिदिन दो हजार जांचें हो रही थीं। इसे बढ़ाकर पांच हजार करने का लक्ष्य है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed