फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur fire news Police saved lives of laborers by overcoming massive fire broke out at Crazy Bread Factory

गोरखपुर: फैक्टरी में लगी भीषण आग, पुलिसकर्मियों ने काबू पाकर बचाई सैकड़ों मजदूरों की जान

Sat, 08 Jan 2022 12:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Jan 2022 12:46 PM IST
सार

आग के डर से दो मजदूरों ने छत से छलांग लगा दी। जिससे एक को मामूली चोटें आईं तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Gorakhpur fire news Police saved lives of laborers by overcoming massive fire broke out at Crazy Bread Factory
गोरखपुर फैक्टरी में लगी आग, मौके पुर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शनिवार की सुबह सहजनवां के गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर 13 स्थित क्रेजी ब्रेड फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस दौरान फैक्टरी में मौजूद सैकड़ों मजदूर आग में फंस गए। चीख-पुकार मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं आग में फंसे सभी मजदूरों को पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह करीब 05:00 बजे गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर 13 स्थित क्रेजी ब्रेड फैक्टरी में आग लगने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं फैक्टरी के अंदर फंसे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग के डर से दो मजदूरों ने छत से छलांग लगा दी। जिससे एक को मामूली चोट लगी तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पुलिसकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर अंदर फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ. विपिन टाडा, एसपी नाथ मनोज कुमार अवस्थी, प्रभारी निरीक्षक गीडा विनय कुमार सरोज, चौकी इंचार्ज पिपरौली विवेक रंजन एवं सहजनवां थाने की फोर्स, खजनी थाने की फोर्स, फायर ब्रिगेड के आला अधिकारी, सीएफओ गोरखपुर डीके सिंह, प्रभारी फायर ब्रिगेड गोरखपुर रणजीत सिंह, प्रभारी गीडा अमरचंद सरोज मौके पर मौजूद रहे। वहीं फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां व चार जेसीबी की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी गीडा विनय कुमार सरोज ने बताया कि आग जिस फैक्टरी में लगी थी वहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को गीडा के अन्य फैक्टरियों से आग बुझाने के लिए पानी लेना पड़ा। क्रेजी फैक्टरी के अंदर पर्याप्त पानी के संसाधन नहीं थे। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा अधिकृत रूप से टीन शेड डालकर कूड़ा कबाड़ा रखा गया था। फैक्टरी की बाउंड्री तोड़ने के उपरांत काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed