फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Fighting in Gida land dispute ten injured

गोरखपुर: गीडा में जमीन विवाद में मारपीट, 10 घायल, घटना के बाद पुलिस कर रही कैंप

Mon, 16 May 2022 10:26 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गीडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गीडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 16 May 2022 10:26 PM IST
सार

हरैया गांव के बगिया टोला निवासी रामनाथ निषाद अपने घर के बगल में स्थित खेत में शनिवार को मिट्टी पटवा रहे थे, जिसे इनके पट्टीदार सुदर्शन निषाद रोक रहे थे। उनका कहना है कि पैमाइस कराकर मिट्टी गिरे। इसी बात को लेकर शनिवार की रात में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

विज्ञापन
Gorakhpur Fighting in Gida land dispute ten injured
गीडा में दो पक्षों में मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इलाके के हरैया गांव के बगिया टोला में जमीन विवाद में रविवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से 10 लोगों को चोट आई है। गांव में एहतियातन एक दरोगा और दो सिपाही कैंप कर रहे हैं। उधर, दर्ज केस के आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


हरैया गांव के बगिया टोला निवासी रामनाथ निषाद अपने घर के बगल में स्थित खेत में शनिवार को मिट्टी पटवा रहे थे, जिसे इनके पट्टीदार सुदर्शन निषाद रोक रहे थे। उनका कहना है कि पैमाइस कराकर मिट्टी गिरे। इसी बात को लेकर शनिवार की रात में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


इसमें सुदर्शन की पत्नी पुष्पा (32) घायल हो गई। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर बलवा, मारपीट, धमकी देने का केस दर्ज कर लिया। अभी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोपी जमानत पाकर फिर गांव आ गए। सोमवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट के बाद रामनाथ के दरवाजे पर एक दरोगा और दो पुलिस कर्मी कैंप कर रहे हैं। मारपीट में सुदर्शन साहनी, पुष्पदेवी, संदीप, मुनीब, प्रदीप और रामनाथ पक्ष के नगीना, देवान, रविंदर और रामनाथ घायल हो गए हैं। इस संदर्भ में नौसड़ चौकी प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से दर्जनभर लोगों के खिलाफ बलवा मारपीट धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed