{"_id":"5f7430d76b0def5c7759b119","slug":"gorakhpur-division-police-strict-on-liquor-smuggling-due-to-bihar-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar Assembly Election 2020: बिहार में होने वाला है चुनाव, जानिए क्यों गोरखपुर मंडल की पुलिस हुई शख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Assembly Election 2020: बिहार में होने वाला है चुनाव, जानिए क्यों गोरखपुर मंडल की पुलिस हुई शख्त
Wed, 30 Sep 2020 03:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Sep 2020 03:04 PM IST
सार
- देवरिया और कुशीनगर की सीमा पर बनेगा चेकपोस्ट, सीसी टीवी कैमरों से होगी निगरानी
- बिहार के पुलिस अफसर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डीआईजी राजेश डी मोदक ने दिए निर्देश
विज्ञापन
डीआईजी रेंज राजेश डी मोदक के साथ अन्य पुलिस अफसर।(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Assembly Election 2020: बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्दनेजर शराब तस्करी को लेकर पुलिस सख्ती बरतेगी। मंगलवार को बिहार के डीआईजी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डीआईजी गोरखपुर राजेश डी मोदक ने देवरिया और कुशीनगर में सीमा पर चेकपोस्ट बनाकर सीसी टीवी कैमरों से निगरानी तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बिहार में शराबबंदी है। देवरिया और कुशीनगर के बॉर्डर बिहार से सटे होने की वजह से इन रास्तों का इस्तेमाल यूपी और हरियाणा की शराब की तस्करी में होता है। खबर है कि जब से पुलिस ने बड़े वाहनों की चेकिंग बढ़ाई है, तब से छोटे वाहनों से शराब की तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, डीआईजी ने कहा कि कच्चे रास्तों पर भी पुलिस की मौजूदगी होनी चाहिए। किसी भी सूरत में शराब की तस्करी नहीं होनी चाहिए। डीआईजी ने देवरिया और कुशीनगर के एसपी से तत्काल इस पर बातचीत कर कार्रवाई का निर्देश दिया है और इसकी रिपोर्ट भेजने को भी कहा है।
विज्ञापन
पता चला है कि देवरिया में तो बहुत हद तक शराब की तस्करी पर रोक भी लगी है, लेकिन कुशीनगर से अब भी शराब की तस्करी जारी है। डीआईजी ने एसपी कुशीनगर को सख्ती से कार्रवाई करते हुए बॉर्डर पर चेकपोस्ट बनाने का आदेश दिया है।
व्हाट्सएप के जरिए जानकारियां करेंगे साझा
डीआईजी राजेश डी मोदक ने सीमा पर यूपी और बिहार पुलिस का साझा व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाने का निर्देश दिया है, ताकि जानकारियां साझा की जा सकें। इसके माध्यम से बिहार पुलिस के पास तस्करी या फिर अपराध से जुड़ी जो जानकारी होगी, वह तत्काल पुलिस को मिल जाएगी और फिर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
नदियों के रास्ते भी हो रही शराब तस्करी
देवरिया पुलिस की जांच में सामने आया है कि नदियों के रास्ते भी शराब की तस्करी की जा रही है। इसके लिए पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई है, जो इसको रोकने का काम करेगी।
शराब तस्करों को संरक्षण दे रहा सत्ताधारी दल के नेता का बेटा!
पुलिस की जांच में पता चला है कि गोरखपुर के चौरीचौरा और देवरिया के गौरीबाजार में शराब की खेप पहले आती है। तस्करों को भाजपा के एक बड़े नेता के बेटे का संरक्षण प्राप्त है। अभी कुछ दिन पहले ही स्कार्पियों में शराब पकड़ी गई थी, जिसे छोड़ने के लिए नेता के बेटे ने थानेदार को फोन भी किया था। मामला एसपी के संज्ञान में होने की वजह से तब पुलिस ने कार्रवाई की थी।
डीआईजी राजेश डी मोदक ने बताया कि देवरिया और कुशीनगर के रास्ते शराब तस्करी की जानकारी सामने आई है। बिहार चुनाव को देखते हुए सख्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। सीमा पर चेकपोस्ट स्थापित होगा और सीसी टीवी कैमरों की मदद से भी निगरानी की जाएगी।