फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur DIG instructions to case registered for robbing car and money by drinking intoxicants

गोरखपुर: नशीला पदार्थ पिलाकर कार व रकम लूटने के मामले में केस दर्ज, डीआईजी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Sat, 30 Oct 2021 01:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Oct 2021 01:35 PM IST
सार

बीते नौ सितंबर 2021 को खुद को साइबर क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताकर एक युवक ने कुशीनगर छोड़ने की बात कही और धर्मशाला के पास अपने एक साथी को बैठाया। बाद में कुशीनगर में चालक को अचेत अवस्था में छोड़कर कार लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Gorakhpur DIG instructions to case registered for robbing car and money by drinking intoxicants
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में नशीला पदार्थ पिलाकर कार, 15 हजार रुपये व कागजात चोरी करने के मामले में कैंट पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात आरापियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई डीआईजी के निर्देश पर किया है। कार मालिक ने गुरुवार को डीआईजी से मिलकर फरियाद की थी। पीड़ित के अनुसार, बीते नौ सितंबर 2021 को खुद को साइबर क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताकर एक युवक ने कुशीनगर छोड़ने की बात कही और धर्मशाला के पास अपने एक साथी को बैठाया। बाद में कुशीनगर में चालक को अचेत अवस्था में छोड़कर कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गीडा के हरैया निवासी सैफुद्दीन खान की कार को बीते नौ सितंबर को उनके गांव के ही मनौवर अली मांग कर ले गए थे। वह उसी दिन दोपहर गोरखपुर रेलवे स्टेशन होते हुए कुशीनगर के पडरौना जा रहे थे। तभी स्टेशन के पास एक युवक मिला और उसने खुद को साइबर क्राइम ब्रांच का बताया और कुशीनगर चलने के लिए लिफ्ट मांगा और धर्मशाला पुलिस चौकी के पास गाड़ी रोककर एक स्टाफ को बैठाया।
विज्ञापन


रास्ते में उसने एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाया और कुशीनगर के सुकरौली बाजार में रुककर भोजन किया। आरोप है कि कुशीनगर के हेतिमपुर के पास उसने चालक को कोल्ड ड्रिंक पिलाया। कुछ देर बाद चालक मनौवर अली अचेत हो गया। अगले दिन सुबह सात बजे जब मनौवर को होश आया तो वह कुशीनगर भगवान बुद्ध मंदिर के सामने एक चाय की दुकान के पास पड़ा था। कार गायब थी और उसके जेब में रखा गाड़ी का कागजात व 15 हजार रुपये तथा मोबाइल फोन गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनौवर ने किसी तरह कार मालिक, डॉयल 112, कसया थानेदार व कुशीनगर चौकी पुलिस को सूचना दी। कार मालिक के अनुसार थानेदार कसया ने जब सुकरौली स्थित उस होटल का सीसीटीवी फुटेज चेक किया जिसमें मनौवर अली व उक्त दोनों आरोपी साथ दिख रहे हैं। कार मालिक सैफुद्दीन खान ने डीआईजी को बताया कि इसके बाद कुशीनगर पुलिस मामले को गोरखपुर का बताने लगी और यहां भेज दी। जिसके बाद वह कैंट थाने व रेलवे स्टेशन चौकी की पुलिस के पास गया। यहां की पुलिस ने भी पहले जांच की फिर बाद में घटनास्थल कुशीनगर का बताकर वह वहां जाने की सलाह दे दी और मुकदमा दर्ज नहीं किया।


तभी से कार मालिक कार्रवाई के लिए कुशीनगर के कसया थाने व गोरखपुर के कैंट थाने का चक्कर लगा रहा था। डीआईजी के निर्देश पर शुक्रवार को कैंट पुलिस ने कार मालिक सैफुद्दीन की तहरीर के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed