{"_id":"5f32f33d8ebc3e411b5417a2","slug":"gorakhpur-crime-news-gorakhpur-city-news-gkp361468524","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने खुद को लगाई आग, इलाज दौरान अस्पताल में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने खुद को लगाई आग, इलाज दौरान अस्पताल में हुई मौत
Wed, 12 Aug 2020 09:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, पिपराइच (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पिपराइच (गोरखपुर)।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां छेड़खानी से तंग आकर 16 साल की छात्रा ने सोमवार शाम पांच बजे आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, उसने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इसके बाद किशोरी के पिता ने रतनपुर निवासी हरीश गौड़, उसके पिता चंद्रिका, मां उषा के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने हरीश के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छात्रा के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी इस वर्ष दसवीं की परीक्षा पास की थी। वह पास के गांव में कोचिंग पढ़ने जाया करती थी। आरोप है कि कोचिंग आने जाने के दौरान हरीश रास्ते में अक्सर छेड़खानी व अश्लील हरकत करता था। वह यह बात अपनी मां को बताई थी। पिता को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने युवक के पिता व मां से शिकायत की थी। आरोप है कि युवक के परिजनों ने गाली देते हुए धमकी दी और कहा कि हरीश जबरन अपहरण कर तुम्हारी बेटी से शादी करेगा। बदनामी की वजह से उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन
आरोप है कि छात्रा सोमवार को कोचिंग गई थी। आते समय एक बार फिर युवक ने छेड़खानी की। आसपास के लोगों के जुटने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। छात्रा घर आई और परिजनों को जानकारी देकर कमरे में चली गई। शाम पांच बजे उसने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन
परिजन बिना पुलिस को जानकारी दिए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां रात करीब 2:30 बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पिपराइच पुलिस को फोन कर जानकारी दी गई। मंगलवार सुबह छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। इसी आधार पर केस दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।
पिपराइच थानेदार अनिल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने छात्रा से अक्सर छेड़खानी होने की बात बताई है। पहले कभी इस तरह की शिकायत पुलिस से नहीं की गई थी। घटना के बाद भी जानकारी नहीं दी गई। रात में मौत की सूचना दी गई। तहरीर के बाद आरोपित युवक पर केस दर्ज किया गया है। आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा पोस्टमार्टम के बाद बढ़ाई जाएगी।