{"_id":"61c2bf9642afb85cd6383fd2","slug":"gorakhpur-corona-news-young-man-who-came-to-deoria-from-kolkata-and-his-friend-found-corona-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: कोलकाता से देवरिया आया युवक संक्रमित, दोस्त भी चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: कोलकाता से देवरिया आया युवक संक्रमित, दोस्त भी चपेट में
Wed, 22 Dec 2021 11:33 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:33 AM IST
सार
संक्रमितों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दोनों संक्रमितों के नमूने जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे जाएंगे। वहीं संक्रमित युवक के परिवार के तीन अन्य लोगों की भी तबीयत खराब हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता से देवरिया आए युवक और उसके दोस्त की रिपोर्ट कोरोना जांच में पॉजिटिव आई है। संक्रमित के परिवार के तीन अन्य सदस्यों की तबीयत भी खराब है। सभी का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दोनों संक्रमित युवकों के नमूने जीनोम सीक्वेसिंग के लिए, इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (आइजीआईबी) दिल्ली भेजे जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, कोलकाता निवासी एक युवक अपने दोस्त से मिलने एक सप्ताह पूर्व देवरिया आया था। युवक को सर्दी-जुकाम था। इस बीच उसके दोस्त और परिवार के तीन अन्य सदस्यों की भी तबीयत खराब हो गई। सभी को सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत थी।
सोमवार को सभी, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आए थे। कोविड के लक्षण दिखने पर आरटीपीसीआर जांच की गई। कोलकाता से आए युवक तथा देवरिया निवासी उसके दोस्त में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि, परिवार के तीन अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमितों के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों को कोविड वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
माइक्रोबायोलाजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों संक्रमितों के नमूने बुधवार यानी आज जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड में दो पॉजिटिव समेत आठ संदिग्धों का इलाज चल रहा है।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि कोलकाता और देवरिया के एक-एक युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड में चल रहा है। संक्रमित के परिजनों का भी इलाज बीआरडी में चल रहा है। इसकी जानकारी देवरिया सीएमओ को दे दी गई है।