फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur congres

मुख्यमंत्री को आदित्यनाथ नहीं, बुलडोजरनाथ कहना चाहिए : भूपेश बघेल

Mon, 01 Nov 2021 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur congres
मुख्यमंत्री को आदित्यनाथ नहीं, बुलडोजरनाथ कहना चाहिए : भूपेश बघेल
विज्ञापन

गोरखपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नाथ संप्रदाय में वंचित, गरीब, किसान और मजदूरों को गले लगाने की परंपरा रही है, लेकिन इस संप्रदाय के योगी आदित्यनाथ गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला रहे हैं, इन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं बुलडोजरनाथ कहना चाहिए। बघेल कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
भूपेश बघेल ने कहा कि जिन किसान, मजदूर, गरीबों ने वोट देकर भाजपा की सरकार बनवाई, उन्हीं के घरों पर योगी सरकार ने बुलडोजर चलाया। भाजपा वाले गाय के नाम पर वोट तो मांगते हैं, लेकिन उनके कल्याण का कोई काम नहीं करते। छत्तीसगढ़ में 11 हजार पंचायतें हैं, वहां कांग्रेस सरकार ने 35 सौ से अधिक गोशालाएं बनवाईं। इन गोशालाओं से दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 50 लाख क्विंटल गोबर खरीद कर कांग्रेस सरकार ने हजारों लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया। बघेल ने केंद्र और राज्य सरकारों को किसान विरोधी बताते हुए रैली में मौजूद लोगों से पूछा कि गेहूं-धान का क्या मूल्य मिलता है। आह्वान किया कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाओगे तो गेहूं-धान 2500 रुपये और गन्ना चार सौ रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

याद दिलाया सरदार पटेल, इंदिरा गांधी का योगदान
भूपेश बघेल ने कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास को याद दिलाते हुए कहा कि 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहीद दिवस दोनों है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने बारदोली आंदोलन में किसानों के साथ अंग्रेजी हुकूमत की चूल्हे हिलाईं। स्वतंत्रता के बाद पांच सौ से अधिक रियासतों का विलीनीकरण कर आधुनिक भारत का निर्माण किया। स्वतंत्रता के बाद भारत राशन के लिए अमेरिका पर निर्भर था। इंदिरा गांधी ने हरित क्रांति कर देश को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाया। पाकिस्तान के दो टुकड़े किए, देश की ताकत अंतरिक्ष में भी साबित की। नारा लगाया कि प्रियंका नहीं ये आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed