फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur congres

कांग्रेस : जिले की नई कार्यकारिणी पर घमासान

Wed, 29 Jul 2020 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur congres
कांग्रेस : जिले की नई कार्यकारिणी पर घमासान
विज्ञापन

गोरखपुर। जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की नई सूची पर घमासान मच गया है। आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। करीब एक सप्ताह पहले की सूची से निकाले गए जयंत पाठक ने जिलाध्यक्ष पर पदों को बेचने का आरोप लगाया है। वहीं, जिलाध्यक्ष ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कार्यकारिणी में केवल निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है।
मंगलवार को जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके पहले 21 जुलाई को भी कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी, जिसमें जयंत पाठक को उपाध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन मंगलवार की सूची में जयंत के स्थान पर संजय चौबे के नाम की घोषणा की गई है। सूची से बाहर होने के बाद जयंत पाठक ने प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया है। प्रदेश प्रभारी को लिखे पत्र में जयंत पाठक ने जिलाध्यक्ष को पूर्व में बसपा से जुड़ा बताते हुए निष्ठा पर सवाल उठाया। आरोप लगाया है कि जिलाध्यक्ष ने छह महीने पहले पार्टी में आए लोगों को कार्यकारिणी में पद दे दिया है। वहीं, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उहोंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की सहमति के बाद ही सभी नामों की घोषणा की गई है। कार्यकारिणी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। साथ ही कहा कि वे 2005 से ही कांग्रेस से जुड़ी हैं।
विज्ञापन

ये है कार्यकारिणी
जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, कोषाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडेय, सुरहिता करीम चटर्जी, तौकीर आलम, डॉ. राजेश यादव और संजय चौबे। महासचिव प्रवीण पासवान, विजय सिंह, विक्रमादित्य, राजेश निषाद, राजेन्द्र यादव, अनिल सोनकर, सुनील तिवारी, साहिल विक्रम सिंह और घटोत्कच शुक्ला। सचिव राम औतार गौड़, आलोक त्रिपाठी, मोनिका पांडेय, बद्री विशाल शुक्ल, अभिषेक राय, प्रमोद पाल, चन्द्र भूषण पांडेय, फारूक अशरफ, ऊषा श्रीवास्तव, राजीव राय, प्रहलाद कुशवाहा, अमित त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, शादाब अहमद, अशरफ आलम खान, कुसुम पांडेय।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित विभाग कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित
गोरखपुर। अनुसूचित विभाग कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गोरखपुरी ने कार्यकारिणी घोषित कर दी। इसमें उपाध्यक्ष रामयश, त्रिवेणी गांधी, डॉ. हरीशचंद्र, जयराम, प्रेम लाल को बनाया गया है। वहीं, प्रभुनाथ कनौजिया, नरेेंद्र कुमार, झिनकू प्रसाद, सतीश कुमार, डॉ. सुरेश प्रसाद को महासचिव, रामेश्वर प्रसाद, शैलेश कनौजिया, विनोद कुमार, जीपी भारती, मार्कंडेय प्रसाद को सचिव और आनंद कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed