{"_id":"6a11534a0b0e1878de019233","slug":"gorakhpur-class-11-student-loses-rs-2-96-lakh-to-free-fire-game-id-scam-father-files-cyber-fir-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपके बच्चे भी खेलते हैं फ्री फायर?: 11वीं के छात्र ने गंवाए 2.96 लाख रुपये, पिता के खाते से किए ट्रांसफर- ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपके बच्चे भी खेलते हैं फ्री फायर?: 11वीं के छात्र ने गंवाए 2.96 लाख रुपये, पिता के खाते से किए ट्रांसफर- ठगी
Sat, 23 May 2026 12:42 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Sat, 23 May 2026 12:42 PM IST
सार
गोरखपुर में फ्री फायर गेम की लत एक 11वीं के छात्र और उसके परिवार पर भारी पड़ गई। गेम की विशेष आईडी दिलाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने छात्र से 2.96 लाख रुपये ठग लिए। छात्र चोरी-छिपे पिता के बैंक खाते से अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करता रहा।
विज्ञापन
गेम के नाम हो रही है ठगी
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्री फायर गेम की लत 11वीं के छात्र और उसके परिवार पर भारी पड़ गई। गेम की आईडी दिलाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने छात्र से 2.96 लाख रुपये ठग लिए। छात्र चोरी-छिपे पिता के बैंक खाते से अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करता रहा। मामले की जानकारी होने पर पिता ने साइबर क्राइम थाने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के पाम पैराडाइज निवासी शहनाज नसीर मूलरूप से बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले हैं। वह गोरखपुर में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में कार्यरत हैं। शहनाज नसीर ने पुलिस को बताया कि उनके बैंक खाते से अलग-अलग दिनों में लाखों रुपये कट गए।
विज्ञापन
बैंक में जानकारी करने पर पता चला कि उनके 16 वर्षीय बेटे ने फ्री फायर गेम की आईडी लेने के लिए यह रकम ट्रांसफर की है। उन्होंने बताया कि शहर के एक इंटर कॉलेज में 11वीं में पढ़ने वाला बेटा ऑनलाइन गेम खेलने का आदी हो गया था। इसी दौरान उसकी मोबाइल पर कुछ लोगों से बातचीत हुई जिन्होंने गेम आईडी दिलाने का भरोसा देकर उससे रुपये मंगाने शुरू कर दिए।
तहरीर के मुताबिक, सात मार्च को छात्र के पास पुष्पेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति की कॉल आई। उसने फ्री फायर गेम की विशेष आईडी दिलाने का झांसा दिया। लालच में आकर छात्र ने पिता के बैंक खाते से गूगल पे के माध्यम से 1.55 लाख रुपये पुष्पेंद्र के विभिन्न खातों में भेज दिए। इसके बदले उसे कोई आईडी नहीं मिली। गेम खेलने के दौरान छात्र की पहचान कुनाल नाम के व्यक्ति से हुई। 14 अप्रैल से 24 अप्रैल तक दोनों के बीच बातचीत होती रही।

कुनाल ने भी गेम आईडी देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद छात्र ने उसके खाते में 85 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। वहीं, 23 अप्रैल को विनीत कुमार मिश्रा नाम के युवक ने भी गेम आईडी दिलाने के बदले 56 हजार रुपये मांगे। छात्र ने बताए गए खाते में रकम भेज दी। इस तरह अलग-अलग लोगों ने गेम आईडी के नाम पर छात्र से कुल 2.96 लाख रुपये ठग लिए।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी राशिद खान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिन बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, उनकी जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी राशिद खान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिन बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, उनकी जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।