फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur City autos and e rickshaws will be identified by unique ID

गोरखपुर: यूनिक आईडी से पहचाने जाएंगे शहर के ऑटो व ई-रिक्शा, जानिए कब होगा सत्यापन

Tue, 15 Aug 2023 12:49 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Aug 2023 12:49 PM IST
सार

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजय कुमार झा ने बताया कि शहर में चल रहे सभी ऑटो-ई-रिक्शा चालक शिविर में वैध ड्राइविंग लाइसेंस और चरित्र प्रमाण पत्र के साथ यातायात कार्यालय और परिवहन विभाग कार्यालय में संपर्क कर यूनिक आईडी नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur City autos and e rickshaws will be identified by unique ID
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर शहर में मनमाने तरीके से चल रहे ऑटो और ई-रिक्शा पर नियंत्रण लगाने की तैयारी परिवहन विभाग ने कर ली है। परिवहन विभाग, यातायात विभाग के साथ मिलकर शहर के ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन करेगा। इसके साथ ही उन्हें यूनिक आईडी जारी की जाएगी। पुलिस परेड ग्राउंड में 16 से 30 अगस्त तक अभियान चलाकर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन


एडीजी अखिल कुमार की अध्यक्षता में बीते नौ अगस्त को महानगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बैठक हुई थी। इस दौरान ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का कोई डाटा बेस नहीं होने की वजह से कई घटनाएं होने की स्थिति में जांच करने में समस्या आने की बात रखी गई। इसके बाद निर्णय लिया गया कि शहर की 16 किलोमीटर की परिधि में चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन करने के साथ ही उन्हें यूनिक आईडी जारी की जाएगी, ताकि उनके वाहनों की पहचान हो सके।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजय कुमार झा ने बताया कि शहर में चल रहे सभी ऑटो-ई-रिक्शा चालक शिविर में वैध ड्राइविंग लाइसेंस और चरित्र प्रमाण पत्र के साथ यातायात कार्यालय और परिवहन विभाग कार्यालय में संपर्क कर यूनिक आईडी नंबर प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा नहीं करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed