{"_id":"611e739b8ebc3e7a274b8454","slug":"gorakhpur-boy-divya-shahi-selected-in-world-volleyball-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: वर्ल्ड वॉलीबॉल चैंपियनशिप में चमकेगा गोरखपुर का सितारा, भारतीय टीम में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: वर्ल्ड वॉलीबॉल चैंपियनशिप में चमकेगा गोरखपुर का सितारा, भारतीय टीम में हुआ चयन
Thu, 19 Aug 2021 08:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Aug 2021 08:46 PM IST
सार
तेहरान में आयोजित अंडर 19 वर्ल्ड वॉलीबाल चैंपियनशिप में दिव्यम शाही का भारतीय टीम में चयन, उड़ीसा में कर रहे हैं कैंप।
विज्ञापन
दिव्यम शाही। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेहरान में आयोजित अंडर 19 वर्ल्ड वॉलीबाल चैंपियनशिप में गोरखपुर के लाल दिव्यम शाही ने भारतीय टीम में जगह बनाई है। दिव्यम की उपलब्धि से वॉलीबॉल खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है। प्रतियोगिता का आयोजन 24 अगस्त से 2 सितंबर तक होगा।
विज्ञापन
बड़हलगंज के नेवादा गांव निवासी शिक्षक पिता संजय प्रकाश शाही के साथ रहने वाले दिव्यम वीर बहादुर स्पोर्ट्स कॉलेज में बारहवीं के छात्र हैं। पांचवी तक की पढ़ाई गांव के लिए हरिनारायण चंद उच्चतर माध्यमिक कॉलेज से की है। अमर उजाला संवाददाता से फोन पर हुई बातचीत में दिव्यम ने बताया कि वो उड़ीसा में 24 जुलाई से भारतीय टीम का कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महज दस साल की उम्र से ही वॉलीबॉल खेलना शुरू कर दिया था। गेम में लगन को देखते हुए परिवार के साथ-साथ बड़े पिताजी रणजीत शाही ने भरपूर सहयोग किया। फिजिकल फिटनेस को बेहतर बनाने का फायदा मिला और वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की कक्षा छह में प्रवेश को सभी बाधाएं पार किया।
विज्ञापन
कोच के रूप में धर्मेद्र सिंह और मुकेश सिंह ने उनका हमेशा मार्गदर्शन किया है। इससे पूर्व भी दिव्यम का चयन अंडर 14 और अंडर 16 की यूपी टीम में हुआ है। दिव्यम ने सफलता का श्रेय पिता के साथ मां ऊषा शाही, भाई सूरज शाही के साथ-साथ अपने कोच को दिया है।
उनकी सफलता पर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्रा, उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ के सचिव सुनील तिवारी, कोषाध्यक्ष श्रीकुमार मिश्र, संयुक्त सचिव अजय राय, संयुक्त सचिव रविन्द्र दुबे, रामनवल शाही, एनई रेलवे के स्पोर्ट्स अफसर चंद्र विजय सिंह, अन्तर्राष्ट्रीय पहवान जनार्दन यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, उपक्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, संयुक्त सचिव संदीप पुंडीर आदि लोग मौजूद रहे।