फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: Baby girl born on Janata curfew day named Corona

गोरखपुर : जनता कर्फ्यू के दिन जन्मी बच्ची, नाम रखा कोरोना 

Mon, 23 Mar 2020 12:33 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 23 Mar 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur: Baby girl born on Janata curfew day named Corona
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना के नाम पर भले ही देश और पूरी दुनिया में दहशत हो। लेकिन जिला अस्पताल में जन्मी एक बच्ची का नाम उसके परिजनों ने कोरोना रखा है। परिजनों का कहना है कि भले ही लोगों के जेहन में यह नाम दहशत भरा हो, लेकिन कोरोना वायरस ने लोगों की जिदंगी बदलते ही सफाई के महत्व को जीवन में बताया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कौड़ीराम के सोहगौरा निवासी रागिनी त्रिपाठी का मायका देवरिया के रूद्रपुर में है।  रागिनी मौजूदा कुछ दिनों से मायके में ही रह रही थी। रविवार की सुबह मायके में उन्हें प्रसव पीड़ा हुई। परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने महिला जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन महिला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों की मदद से नॉर्मल डिलीवरी हुई।
विज्ञापन


रागिनी ने स्वस्थ्य बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म होते ही परिवार में खुशियां छा गई। जनता कर्फ्यू के दिन जन्मी बिटियां का नाम भी परिजनों ने कोरोना रख दिया। रागिनी के पिता अरुण पांडेय और देवर  नीतेश त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना नाम भले ही जेहन में लोगों के बीच दहशत पैदा करता हो, लेकिन इसने जीवन में सफाई के महत्व को भी लोगों को बता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परिवार में दो पीढ़ी बाद बेटी हुईं हैं। यह हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है। खुशी का बात यह भी है कि जन्म लेने पर शाम को पांच बजे पूरे देश में ताली बजेगी। जब यह बड़ी होगी, तो इसे यह बताया भी जाएगा। यही वजह है कि इसका नाम कोरोना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed