{"_id":"651276951eee3a906a09fed7","slug":"gorakhpur-asha-worker-kidnapped-from-basti-left-near-medical-college-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बस्ती से आशा कार्यकर्ता अपहृत, मेडिकल कॉलेज के पास छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बस्ती से आशा कार्यकर्ता अपहृत, मेडिकल कॉलेज के पास छोड़ा
Tue, 26 Sep 2023 11:43 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:43 AM IST
सार
सुमन ने पुलिस को बताया कि बस्ती जिले के बहादुरपुर ब्लॉक में उनकी तैनाती है। कुछ अज्ञात युवक बस्ती कचहरी के पास से जबरन जीप में बैठा लिए और नशीला पदार्थ सुंघा दिए। मेडिकल काॅलेज व मोगलहा के बीच में गाड़ी से उतारकर चले गए और बेहोशी हालत में ही रास्ते में उसके पैर में पहना हुआ एक जोड़ी पायल, कान की बाली व मंगलसूत्र भी निकाल लिए।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बदहवास मिली बस्ती की महिला पति के साथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती में कचहरी के पास से सोमवार को अगवा कर आशा कार्यकर्ता सुमन के गहने बदमाशों ने लूट लिए। नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात के बाद बदमाश, सुमन को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला को जूस और पानी पिलाया तो वह होश में आई और उसने अपना नाम-पता बताया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। देर रात आए पति को सुपुर्दनामा लिखवा कर पुलिस ने सुपुर्द कर दिया है। बस्ती में महिला की गुमशुदगी दर्ज है।
जानकारी के मुताबिक, बस्ती जिले के मोहटा थाना क्षेत्र निवासी रामजतन की पत्नी सुमन आशा कार्यकर्ता हैं। सुमन ने पुलिस को बताया कि बस्ती जिले के बहादुरपुर ब्लॉक में उनकी तैनाती है। कुछ अज्ञात युवक बस्ती कचहरी के पास से जबरन जीप में बैठा लिए और नशीला पदार्थ सुंघा दिए। मेडिकल काॅलेज व मोगलहा के बीच में गाड़ी से उतारकर चले गए और बेहोशी हालत में ही रास्ते में उसके पैर में पहना हुआ एक जोड़ी पायल, कान की बाली व मंगलसूत्र भी निकाल लिए।
इसे भी पढ़ें: जांच में मामला निकला रहा फर्जी: बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, जांच में आरोपी बालक कलंक मुक्त
विज्ञापन
पुलिस ने बताए गए पते पर पति से संपर्क किया तो पता चला कि नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। चौकी प्रभारी मेडिकल काॅलेज विवेक मिश्रा ने बताया कि महिला को उसके पति को सुपुर्द कर दिया गया है।