फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur artists happy after winning two oscar awards of India

UP: ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर गोरखपुर के कलाकारों ने जाहिर की खुशी, बोले- क्षेत्रीय सिनेमा के लिए खुले नए द्वार

Tue, 14 Mar 2023 01:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Mar 2023 01:13 PM IST
सार

सांसद व अभिनेता रविकिशन ने कहा कि यह फिल्म इंडस्ट्री के स्वर्णिम युग की शुरुआत है। सिनेमा के क्षेत्र में भी भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। इस उपलब्धि पर फिल्म जगत से जुड़ा होने के चलते और भी गर्व महसूस हो रहा है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी इस तरह की फिल्में बनाने का प्रयास करेंगे, जो दुनिया में भोजपुरी का परचम लहराएं।

विज्ञापन
gorakhpur artists happy after winning two oscar awards of India
ऑस्कर अवॉर्ड - फोटो : Twitter

विस्तार

फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार कहे जाने वाले ऑस्कर अवॉर्ड में भारत का डंका बजने की चर्चा सोमवार को शहर में कई लोगों की जुबान पर रही। शहर के कलाकारों ने भी भारत के दो ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि साउथ सिनेमा के कलाकारों की यह जीत क्षेत्रीय सिनेमा के लिए नए द्वार खोलेगी।

विज्ञापन


सांसद व अभिनेता रविकिशन ने कहा कि यह फिल्म इंडस्ट्री के स्वर्णिम युग की शुरुआत है। सिनेमा के क्षेत्र में भी भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। इस उपलब्धि पर फिल्म जगत से जुड़ा होने के चलते और भी गर्व महसूस हो रहा है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी इस तरह की फिल्में बनाने का प्रयास करेंगे, जो दुनिया में भोजपुरी का परचम लहराएं।
विज्ञापन


यह बहुत ही गर्व का क्षण है। लोकल कलाकारों को भी सरकार का सहयोग मिलना चाहिए ताकि, उनका भी हुनर ऐसी ही पूरे विश्व में चमक बिखेरे। - अर्पिता उपाध्याय, कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्कर जीतना भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। साउथ सिनेमा के कलाकारों की इस जीत ने अन्य क्षेत्रीय सिनेमा के लिए रास्ता खोला है। इससे क्षेत्रीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा। - मानवेंद्र त्रिपाठी, कलाकार

हमें अपनी प्रतिभाओं पर नाज है। भारतीय सिनेमा को अपनी विकास यात्रा में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। इन सबके बावजूद हमारा सिनेमा रुका नहीं है। - प्रदीप सुविज्ञ, फिल्म निर्देशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed